Who is Isha Chhabra: सलमान खान के घर में जबरन घुसने वाली ईशा छाबड़ा कौन? खुद बताई बड़ी वजह, बोली- मुझे बुलाया

Who is Isha Chhabra: घर के बाहर फायरिंग, जान से मारने की धमकी और अब एक बड़ी चूक। मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 48 घंटे में 2 घुसपैठ की कोशिश ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहले, 20 मई को छत्तीसगढ़ के 23 वर्षीय जीतेंद्र कुमार ने अभिनेता के घर में घुसने की कोशिश की। इसके अगले ही दिन, 21-22 मई की दरम्यानी रात करीब 3 बजे, 32 साल की एक लड़की ईशा ने भी वही प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार, लड़की ईशा को जबरन घुसते हुए सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें रोका और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इन दोनों घटनाओं ने सलमान खान की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पहले भी अभिनेता को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उनके भाई अनमोल बिश्नोई से धमकियां मिल चुकी हैं। अप्रैल 2024 में, दो शूटरों ने उनके घर के बाहर फायरिंग की थी, जिसमें 5 गोलियां चलाई गई थीं। ईशा छाबड़ा की इस हरकत ने एक बार फिर से सलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आइए जानते हैं कौन है ये ईशा? सिलसिलेवार समझें 5 एपिसोड में कब-कब क्या हुआ?

{image-who-is-isha-chhabra1-1747926232.jpg hindi.oneindia.com

एपिसोड-1: 20 मई की सुबह 09:45 बजे जितेंद्र सिंह का सलमान प्रेम या पागलपन?

20 मई की सुबह 09:45 बजे छत्तीसगढ़ का रहने वाला जितेंद्र सिंह गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर देखा गया। जब उसे हटने को कहा गया, तो उसने गुस्से में अपना मोबाइल पटक दिया और शाम होते-होते किसी की कार में छुपकर बिल्डिंग में घुस आया।

एपिसोड-2: 3:30AM का वो 'घुसपैठिया हमला' - गैलेक्सी में बुलेटप्रूफ दरवाजे भी चौंक गए!

24 घंटे बाद यानी 21-22 मई की दरम्यानी रात- 3:30AM, मुंबई की नींद उस वक्त टूटी जब एक 36 वर्षीय महिला - ईशा छाबड़ा - सीधा सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के लिफ्ट तक पहुंच गई। कोई गेट पास नहीं, कोई सिक्योरिटी क्लियरेंस नहीं। सवाल ये नहीं कि वो वहां पहुंची कैसे? असली सवाल है - क्यों पहुंची? ईशा का दावा, 'मुझे सलमान ने बुलाया था।' पुलिस का जवाब, 'कहानी गढ़ी जा रही है।'

एपिसोड-3: 'मैं मॉडल हूं, सुपरस्टार से मिली थी' - ईशा का दावा या भ्रम का नशा?

पूछताछ में ईशा ने बताया कि वो खुद को मॉडल बताती हैं और छह महीने पहले एक पार्टी में सलमान से मिली थीं। तभी से वो मान बैठीं कि सलमान से उनका 'कनेक्शन' है। उसी के नाम पर, वह रात के अंधेरे में अपार्टमेंट तक पहुंच गईं और दरवाजा खटखटाने लगीं। हैरानी की बात - सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी जीभ निकाले तस्वीर, जैसे पुलिस को चुनौती देती हो - 'मुझे रोक सकते हो तो रोक लो!'

एपिसोड-4: सुरक्षा के घेरे में सेंध - सलमान Y+ कैटेगरी में भी 'असुरक्षित'?

सलमान खान को महाराष्ट्र सरकार ने Y+ सुरक्षा दी है - 11 जवान 24 घंटे तैनात, दो कमांडो, बुलेटप्रूफ गाड़ी और बुलेटप्रूफ बालकनी तक। फिर भी दो लोग - एक महिला, एक युवक - लगातार दो दिन अपार्टमेंट तक पहुंच जाते हैं?

एपिसोड-5: 24 घंटे 11 सुरक्षाकर्मी, बुलेटप्रूफ बालकनी, फिर भी चूक? या 'भीतर से मिली भगत' की बू?

  • 20 मई को जीतेंद्र कुमार सिंह, छत्तीसगढ़ से आया युवक, भी सलमान से मिलने की कोशिश में अपार्टमेंट में दाखिल हुआ था।
  • 14 अप्रैल 2025 को फिर धमकी मिली कि सलमान को बम से उड़ाया जाएगा।
  • 14 अप्रैल 2024 को गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी।
  • 2023 में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी।

इन घटनाओं के बाद सलमान को Y+ सुरक्षा दी गई, जिसमें 24 घंटे 11 सुरक्षाकर्मी, कमांडो, PSO और बुलेटप्रूफ गाड़ियां शामिल हैं। यहां तक कि उनके अपार्टमेंट की बालकनी भी बुलेटप्रूफ कर दी गई है। लेकिन सवाल बना हुआ है - इतनी सुरक्षा के बावजूद ये लोग सलमान के घर तक कैसे पहुंच जा रहे हैं? ईशा और जीतेंद्र दोनों के खिलाफ बांद्रा पुलिस ने अलग-अलग FIR दर्ज की हैं, और जांच जारी है।

उठ रहे ये सवाल?

  • क्या ईशा छाबड़ा और जितेंद्र सिंह एक-दूसरे से जुड़े हैं?
  • क्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग कोई नया तरीका आजमा रहा है?
  • या फिर ये सब, सलमान को डराने और उनकी सुरक्षा को छेदने का 'मानसिक हमला' है?
क्या ईशा छाबड़ा का सलमान खान से कोई पूर्व संबंध है?

फिलहाल, पुलिस जांच में ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि ईशा छाबड़ा का सलमान खान से कोई पूर्व संबंध रहा हो। जांच के बाद ही इस बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

सलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था में क्या बदलाव किए गए हैं?

इन घटनाओं के बाद, मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है। उनकी सुरक्षा को और कड़ा किया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

क्या इन दोनों घटनाओं के पीछे कोई संगठित साजिश हो सकती है?

पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या ये दोनों घटनाएं आपस में जुड़ी हुई हैं या अलग-अलग हैं। फिलहाल, कोई ठोस सबूत नहीं मिला है, लेकिन जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+