कौन हैं IPS मुरलीधर शर्मा? ड्यूटी करते हुए लिख डाला ऐसा आइटम सॉन्ग, 27 जून को 'मचेगा शोर'
IPS Murlidhar Sharma: पश्चिम बंगाल पुलिस के सीनियर आईपीएस ऑफिसर मुरलीधर शर्मा इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस आईपीएस अधिकारी ने अपनी ड्यूटी करने के साथ साथ ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ा एक ऐसा काम किया है जिसके बारे में जानने के बाद से लोग हैरान हो गए हैं।
आईपीएस मुरलीधर शर्मा ने लिखा आइटम सॉन्ग
पुलिसवालों को लोग अपराधियों से पूछताछ करते, केस सुलझाते और कानून व्यवस्था संभालते हुए ही देखते हैं लेकिन आईपीएस मुरलीधर शर्मा ने फिल्म के लिए आइटम सॉन्ग लिख दिया है। उनका ये आइटम सॉन्ग फिल्माया जा चुका है और जल्द ही ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

बांग्ला फिल्म 'मृगया' के लिए लिखा हिंदी आइटम सॉन्ग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पश्चिम बंगाल के इंस्पेक्टर जनरल (IG) मुरलीधर शर्मा ने फिल्म के लिए एक आइटम सॉन्ग लिखा है। खबर है कि उन्होंने अपकमिंग बांग्ला फिल्म 'मृगया' के लिए एक हिंदी आइटम सॉन्ग लिखा है, जो जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखाई देगा।
कौन हैं मुरलीधर शर्मा?
मुरलीधर शर्मा सीनियर आईपीएस अधिकारी हैं, जो फिलहाल पश्चिम बंगाल पुलिस में आईजी के पद पर तैनात हैं। वह अपनी ईमानदार, तेज तर्रार सोच और दमदार काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल में कई बड़े आपराधिक मामलों की बारीकी से जांच की है और उन्हें कम समय में सुलझा लिया है।
फिल्म 'मृगया' का आइटम सॉन्ग है 'शोर मचा'
-फिल्म 'मृगया' बांग्ला भाषा की एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अपराध, पुलिस और रोमांच पर आधारित कहानी दिखाई जाएगी। इस फिल्म का आइटम सॉन्ग 'शोर मचा' आईपीएस अधिकारी मुरलीधर शर्मा ने लिखा है। फिल्म में इस गाने को सिंगर सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज दी है।
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब फिल्म के मेकर्स को मूवी के लिए एक हिंदी आइटम सॉन्ग की जरूरत महसूस हुई, तो आईपीएस मुरलीधर शर्मा ने खुद इस गाने को लिखने की इच्छा जताई थी।
27 जून 2025 को रिलीज होगी फिल्म 'मृगया'
कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि आईपीएस अधिकारी मुरलीधर शर्मा के गाने को फिल्म के डायरेक्टर और म्यूजिक टीम ने इतना पसंद किया कि उन्होंने बिना बदलाव के उसे फाइनल कर दिया था। आपको बता दें कि इस आइटम सॉन्ग में एंटरटेनमेंट के साथ-साथ एक सोशल मैसेज भी छिपा है। जानकारी के अनुसार फिल्म 'मृगया' आगामी 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications