कौन है 'अनुपमा' की सौतेली बेटी? जिसने एक्ट्रेस को लेकर किए सनसनीखेज खुलासे, लगाए ये गंभीर आरोप

Who Is Esha Verma: टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली की सादगी के लिए फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। लेकिन पर्दे के आगे और पर्दे के पीछे अक्सर सितारों की कोई और ही कहानी होती है। ऐसे में अब रुपाली गांगुली को लेकर उनकी सौतेली बेटी ने कुछ ऐसे राज खोले जिसे सुन एक्ट्रेस के फैंस हैरान रह जाएंगे।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जो कि 4 साल पुराना बताया जा रहा है। जिसमें रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी ने दावा किया है कि एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर किया था और उनकी शादी टूटने की वजह खुद रुपाली ही थी।

Rupali Ganguly

अपने पोस्ट में ईशा वर्मा ने लिखा है कि, वह मुझे और मेरे पिता को दूर रखने की कोशिश करती थीं। यहां तक कि पिता से फोन में बात करने से पहले धमकी भी देती थी। जिस तरह रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ किया वैसे ही उन्होंने भी मेरे पिता के साथ किया। वह एक क्रूर दिल वाली महिला है जिसने मुझे और मेरी बहन को उनके पिता से अलग करने के अलावा और कुछ नहीं किया है।'

इसके अलावा ईशा ने अपने पोस्ट में दावा किया कि रुपाली अक्सर अपने पति पर दबाव बनाती रहती हैं। मीडिया को लगता है कि वह अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं जबकि असलियत में ऐसा कुछ नहीं है। हालांकि ये पोस्ट सच में ईशा ने किया है या फिर उनके नाम से किसी फेक अकाउंट द्वारा पोस्ट किया है इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

कौन हैं रुपाली की सौतेली बेटी?
ईशा वर्मा का पोस्ट वायरल होने के बाद फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर ये कौन है और इनका रुपाली गांगुली से कैसा रिश्ता है। आपको बता दें कि, रुपाली और ईशा एक दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। इसके अलावा वह अक्सर साथ में तस्वीरें भी साझा करते हैं। बता दें कि, ईशा फिलहाल मॉडलिंग कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखेंगी, खैर उन्होंने इस पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+