Danish Alfaaz: कौन हैं टिकटॉकर और सिंगर दानिश अल्फाज, जिनपर पत्नी ने लगाए रेप-दहेज उत्पीड़न के आरोप
Danish Alfaaz: टिकटॉक स्टार और सिंगर दानिश अल्फाज पर उनकी पत्नी ने रेप और दहेज और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मुंबई में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

who is Danish Alfaaz: सोशल मीडिया स्टार , टिकटॉकर और सिंगर दानिश अल्फाज कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। दानिश अल्फाज पर उनकी पत्नी ने यौन शोषण (रेप) और दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। दानिश अल्फाज आरोप लगाते हुए उनकी पत्नी ने उसके खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज कराई है। दानिश अल्फाज की पत्नी ने उनके खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में रेप और दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। शिकायत के मुताबिक दानिश अल्फाज और उसके परिवार द्वारा उसे दहेज देने के लिए धमकाया जा रहा था।

दानिश अल्फाज पर उसके पति ने क्या-क्या लगाए आरोप?
दानिश अल्फाज के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में बलात्कार की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है, अप्राकृतिक यौन संबंध 377, गैरकानूनी उत्पीड़न और गैरकानूनी मांग 498 (ए), आईपीसी के 406, 34 का आपराधिक उल्लंघन के मामले दर्ज हैं। मुंबई पुलिस ने दानिश अल्फाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की पुष्टि की है। मुंबई पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

जानिए दानिश अल्फाज के बारे में?
-दानिश अल्फाज एक टिकटॉक स्टार, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और सिंगर भी हैं। दानिश अल्फाज के इंस्टाग्राम अकाउंट @danishalfaaz पर 21 लाख से ज्यादा फैन फॉलोइंग हैं।
-दानिश अल्फाज ने कई बॉलीवुड गाने गाए हैं और सोशल मीडिया पर एक प्रमुख चेहरा हैं।
-दानिश अल्फाज सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। वह हर दिन नियमित पोस्ट और वीडियो के जरिए अपने फैंस को अपडेट देते रहते हैं।

कैसे फेमस हुए दानिश अल्फाज
-उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले दानिश अल्फाज पूनम पांडे और शक्ति कपूर अभिनीत फिल्म 'द जर्नी ऑफ कर्मा' में गाने गाए थे। इस गाने के बाद ही वह फेमस हुए थे।
-दानिश अल्फाज ने कई बॉलीवुड गाने गाए हैं। उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर कई एक्ट्रेस के साथ फोटोज हैं।
-दानिश अल्फाज का सबसे लेटेस्ट गाना 'EX'एक्ट्रेस डेजी शाह के साथ आया है। इस गाने को YouTube पर काफी पसंद किया जा रहा है।
-दानिश अल्फाज का अब तक का सबसे हिट गाना 'एक बरसात ' है।
-दानिश पर लगाए गए आरोप अभी साबित नहीं हुए हैं और जांच चल रही है। दानिश और उसकी पत्नी दोनों से जल्दी ही पूछताछ होगी।












Click it and Unblock the Notifications