कौन हैं बॉबी देओल की पत्नी तान्या देओल? इस बिजनेस से कमा लिए पति से ज्यादा पैसे, जानें क्या करती हैं वो

Bobby Deol and Tanya Deol: बॉलीवुड एक्टर और धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल न सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि एक शानदार बिजनेसमैन भी हैं। हालांकि एक समय पर उन्होंने पैसा कमाने के लिए कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में भी उनकी पत्नी तान्या देओल उनके साथ खड़ी थीं।

बॉबी देओल-तान्या की शादी की 39वीं सालगिरह
आज यानी 30 मई 2025 को बॉबी देओल और उनकी पत्नी तान्या देओल की शादी को 39 साल पूरे गए हैं। बॉबी देओल की पत्नी तान्या लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। हालांकि तान्या दिखने में किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। तान्या दिवंगत बैंकर देवेंद्र आहूजा की बेटी हैं।

Bobby Deol

खूबसूरत और स्टाइलिश हैं तान्या देओल

तान्या देओल काफी खूबसूरत और स्टाइलिश हैं और इस उम्र में भी काफी फिट नजर आती हैं। दोनों के बीच का प्यार आज भी कायम है। यही कारण है कि दोनों को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है। तान्या को पहली बार रेस्तरां में देखने के बाद ही बॉबी देओल ने उनके बारे में पता लगाना शुरू कर दिया था।

पहली ही नजर में तान्या से बॉबी को हो गया था प्यार

-बॉबी देओल ने तान्या को पाने के लिए खूब मेहनत की थी। वह तान्या को खुश करने के लिए कुछ न कुछ प्लानिंग करते रहते थे। आखिरकार तान्या और बॉबी की लव स्टोरी शुरू हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉबी ने तान्या को उसी रेस्तरां में प्रपोज किया था, जहां उन्होंने उन्हें पहली बार देखा था।

-इसके बाद 30 मई 1996 में तान्या और बॉबी देओल ने शादी कर ली थी और शादी के 6 साल बाद तान्या ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। इसके 2 साल बाद ही तान्या ने अपने दूसरे बच्चे को भी जन्म दिया। ऐसे में बॉबी देओल और तान्या कम उम्र में ही दो बच्चों के पैरेंट्स बन गए थे।

बॉबी देओल की पत्नी हैं एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमेन

-बॉबी देओल की पत्नी तान्या का 'द गुड अर्थ' के नाम से खुद का फर्नीचर और होम डेकोरेशन का बिजनेस है। कई बॉलीवुड स्टार्स और बिजनसमैन उनके क्लाइंट हैं।

-तान्या ने साल 2005 में आई फिल्म 'जुर्म' और 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'नन्हे जैसलमेर' के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग का काम किया था।

-इसके साथ ही ट्विंकल खन्ना के 'व्हाइट विंडो' स्टोर में तान्या के डिजाइन किए हुए फर्नीचर और इंटीरियर डेकोर एक्सेसरीज बिकते हैं।

बॉबी देओल का फिल्मी करियर

-आपको बता दें कि बॉबी देओल का फिल्मी करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। एक पुराने इंटरव्यू में बॉबी देओल ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा था कि इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें कभी सीरियसली लिया ही नहीं।

-वहीं बॉबी देओल की बात करें तो उन्हें कई सालों तक कोई काम नहीं मिल रहा था। सलमान खान की फिल्म 'रेस-3' से उन्होंने लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। हालांकि उसके बाद भी उन्हें फिल्म का कोई ऑफर नहीं मिला था।

200 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं बॉबी देओल

-द फाइनेंसियल एक्सप्रेस की खबर के अनुसार बॉबी देओल ने अपने 23 साल के फिल्मी करियर में 44 फिल्मों में काम किया है लेकिन उनकी सिर्फ 3 ही मूवीज हिट हो पाई हैं। बावजूद इसके बॉबी देओल आज करीब 200 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं और एक लग्जीरियस लाइफ जीते हैं।

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉबी देओल हर साल करीब 8 करोड़ रुपये की कमाई कर लेते हैं। बॉबी देओल का साइड बिजनेस भी है। बॉबी देओल अपनी हर फिल्म के लिए 2 से 4 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करते हैं।

-इसके साथ ही मुंबई में बॉबी देओल के, सुहाना और समप्लेस एल्स नाम के दो चाइनीज रेस्तरां हैं, जिससे उन्हें अच्छी खासी कमाई होती है। कुछ समय तक बॉबी देओल ने मुंबई और दिल्ली में डीजे का काम भी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+