Who is Apoorva Mukhija: बेहद खूबसूरत अपूर्वा की 'डार्क कॉमेडी' बनी मुसीबत, भड़के दर्शक, अब FIR की झंझट?
Who is Apoorva Mukhija: हाल ही में 'इंडियाज़ गॉट लैटेंट' शो (India's Got Latent Show) का एक एपिसोड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, लेकिन गलत कारणों से। शो में हिस्सा लेने वाले अपूर्वा मुखीजा उर्फ 'द रिबेल किड' (The Rebel Kid) की एक अभद्र टिप्पणी को लेकर दर्शकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। उनकी एक महिला के शरीर के अंग पर की गई टिप्पणी को अश्लील और असभ्य बताया जा रहा है।
शो के अन्य प्रतिभागियों में मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया (BeerBiceps), आशीष चंचलानी और स्टैंड-अप कॉमेडियन जसप्रीत सिंह शामिल थे। इस विवाद के चलते शो के मेजबान समय रैना, अपूर्वा मुखीजा और रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ मुंबई पुलिस और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई है।

Who is Apoorva Mukhija aka 'Rebel Kid':अपूर्वा मुखीजा उर्फ 'रिबेल किड' कौन हैं?
अपूर्वा मुखीजा, जिन्हें 'द रिबेल किड' या 'कलेशी औरत' के नाम से भी जाना जाता है, एक इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर, यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर हैं। वह अपने बोल्ड, अनफ़िल्टर्ड और विवादित कंटेंट के लिए जानी जाती हैं।

कैसे हुईं फेमस?
उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान इंस्टाग्राम रील्स और स्किट्स के जरिए लोकप्रियता हासिल की। उनके वीडियो अक्सर बेबाक भाषा और विवादित बयान से भरे होते हैं।
ब्रांड कोलैबोरेशन: वह Netflix, Spotify, Google, Amazon, Hotstar और Meta जैसे ब्रांड्स के साथ काम कर चुकी हैं।
सोशल मीडिया फॉलोइंग:
- 2.6 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स
- 5 लाख+ यूट्यूब सब्सक्राइबर
उनकी महिला दर्शकों के बीच खास लोकप्रियता है, लेकिन अश्लील भाषा और विवादित टिप्पणियों के कारण उन्हें कई बार आलोचना झेलनी पड़ी है।
क्या है 'इंडियाज़ गॉट लैटेंट' विवाद?
'इंडियाज़ गॉट लैटेंट' एक अनफ़िल्टर्ड कॉमेडी शो है, जिसे यूट्यूबर और स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना होस्ट करते हैं। इस शो का स्टाइल अमेरिकी कॉमेडियन टोनी हिंचक्लिफ के 'Kill Tony' शो से प्रेरित है।
- हालिया एपिसोड में, जब एक प्रतिभागी से अपूर्वा मुखीजा का कुछ अभ्रद सवाल-जवाबों का दौर देखा गया।

दर्शकों की नाराजगी और बहिष्कार की मांग
- दर्शकों का कहना है कि शो में हास्य की आड़ में अश्लीलता परोसी जा रही है।
- इस एपिसोड में मौजूद रणवीर इलाहाबादिया ने भी "माता-पिता को हर दिन सेक्स करते देखने या खुद शामिल होने" वाला आपत्तिजनक सवाल पूछा, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है।
- सोशल मीडिया पर BanIndiaGotLatent ट्रेंड कर रहा है और लोग इस शो को बैन करने की मांग कर रहे हैं।
पहले भी विवादों में रहे हैं अपूर्वा मुखीजा
डीटीयू (दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी) विवाद
-
हाल ही में डीटीयू कॉलेज के एक इवेंट में अपूर्वा मुखीजा और कुछ छात्रों के बीच बहस हो गई थी।
- जब छात्रों ने उन पर हंगामा किया, तो उन्होंने कहा कि 100 बार और तोड़ूंगी और तू इधर आ, तेरी हड्डियां भी तोड़ूंगी। यह क्लिप वायरल हो गई और उन्हें "गुस्सैल और अभद्र भाषा इस्तेमाल करने वाला" बताया गया।
- यूट्यूबर और स्टैंड-अप कॉमेडियन
- 70 लाख+ यूट्यूब सब्सक्राइबर
- KBC में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आ चुके हैं।
- 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के होस्ट हैं, जो डार्क कॉमेडी और अनफ़िल्टर्ड कंटेंट के लिए जाना जाता है।
- लोकप्रिय यूट्यूबर और मोटिवेशनल स्पीकर
- 1 करोड़+ सब्सक्राइबर
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें 'नेशनल क्रिएटर अवार्ड' से सम्मानित किया था।
- उनके आपत्तिजनक कमेंट के कारण उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई।
- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले में कहा कि "अभी तक वीडियो नहीं देखा है, लेकिन यह अत्यंत अश्लील बताया जा रहा है। अगर कोई सीमाएं पार करता है, तो कार्रवाई होगी।"
- मुंबई पुलिस और साइबर सेल में समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया, अपूर्वा मुखीजा के खिलाफ शिकायत दर्ज हो चुकी है।
फोर्ब्स की 100 डिजिटल स्टार्स लिस्ट में शामिल
हालांकि, विवादों के बावजूद फोर्ब्स ने उन्हें 2024 की 'टॉप 100 डिजिटल स्टार्स' की लिस्ट में शामिल किया। वह नाइकी, केट स्पेड, मेबेलिन जैसे ब्रांड्स के साथ भी काम कर चुके हैं।
Who are Samay Raina and Ranveer Allahbadia:समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया कौन हैं?
समय रैना (शो होस्ट और कॉमेडियन)
रणवीर इलाहाबादिया (BeerBiceps)
महाराष्ट्र सरकार और पुलिस की प्रतिक्रिया
'India's Got Latent' Banned: क्या 'इंडियाज़ गॉट लैटेंट' बैन होगा?
इस विवाद के बाद, कई दर्शक इस शो को बैन करने की मांग कर रहे हैं। इस तरह के शो पर 'डार्क कॉमेडी' की आड़ में अश्लीलता फैलाने के आरोप लग रहे हैं। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications