Tom Cruise Fourth Marraige: कौन है ये एक्ट्रेस, जो बनेगी तीन तलाक वाले टॉम क्रूज की चौथी पत्नी? स्पेस में शादी
Tom Cruise Fourth Marriage Planning: हॉलीवुड के एक्शन किंग टॉम क्रूज एक बार फिर शादी के मूड में हैं। तीन तलाक झेल चुके 63 साल के टॉम सुपरस्टार अब 37 साल की हॉट क्यूबन बेब्स पर फिदा हो गए हैं। खबरों का बम फूटा है कि ये जोड़ा अपनी लव स्टोरी को 'स्पेस' लेवल पर ले जाने वाला है - जी हां, अंतरिक्ष में शादी।
रडारऑनलाइन की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, टॉम और एना ने प्लानिंग शुरू कर दी है, और ये वेडिंग किसी 'टॉप गन' स्टंट से कम नहीं होगी। स्काईडाइविंग या अंडरवॉटर वाउज? वाह, क्या बात है। लेकिन क्या ये सिर्फ अफवाह है या हकीकत? आइए, डालते हैं एक नजर इस रोमांचक लव स्टोरी पर, जहां उम्र का फर्क भी बस एक नंबरभर है...

Who Is Ana de Armas: कौन बनेगी चौथी पत्नी?
हॉट क्यूबन बेब्स एना डी अर्मास - नाम दिलों पर वार करने के लिए ही काफी है। टॉम के साथ एना शादी की प्लानिंग में हैं। 30 अप्रैल 1988 को क्यूबा के हवाना में जन्मीं ये ब्यूटी, स्पेनिश-क्यूबन रूट्स वाली एक्ट्रेस हैं, जो 'नो टाइम टू डाई' और 'ब्लोंड' जैसी ब्लॉकबस्टर्स से ग्लोबल स्टार बनीं। 37 की उम्र में एना का स्टाइल, कॉन्फिडेंस और एडवेंचर लव उन्हें टॉम की परफेक्ट मैच बनाता है। दोनों की मुलाकात इस साल फरवरी में लंदन के एक नाइट आउट पर हुई, और जुलाई में वर्मॉन्ट ट्रिप पर हाथों में हाथ डालकर PDA (पब्लिक डिस्प्ले ऑफ एफेक्शन) ने अफवाहों को कन्फर्म कर दिया। एना ने मई में 'गुड मॉर्निंग अमेरिका' पर टॉम के साथ 'फन' प्रोजेक्ट्स का जिक्र किया, जो उनके रिश्ते की झलक देता है।

सूत्र बताते हैं, 'टॉम एना के साथ उतने ही खुश हैं, जितने केटी होम्स के साथ पहली बार थे - शायद ज्यादा।' दोनों 'डीपर' नाम की सुपरनैचुरल ओशन थ्रिलर पर साथ काम करने की बात कर रहे हैं, जो उनके बॉन्ड को और मजबूत करेगा। एना पहले बेन एफ्लेक के साथ रिलेशनशिप में रहीं, लेकिन टॉम के साथ ये केमिस्ट्री कुछ स्पेशल लग रही है। उम्र का 26 साल का गैप? अरे, ये तो बस लव की उड़ान भरने का एक्सक्यूज है।

Tom Cruise Space Wedding Planning: टॉम का 'मिशन: इम्पॉसिबल' मैरिज प्लान - हवा में कसमें या तारों तले वाउज?
टॉम क्रूज - वो हीरो जो 'मिशन इम्पॉसिबल' में हेलीकॉप्टर उड़ाता है और 'टॉप गन' में फाइटर जेट चला लेता है - अपनी चौथी शादी को भी एडवेंचरस बनाना चाहता है। रडारऑनलाइन के इनसाइडर के मुताबिक, 'दोनों को थ्रिलिंग चीजें पसंद हैं, यही उनका सबसे बड़ा बॉन्डिंग पॉइंट है। इसलिए शादी भी कुछ ऐसा ही होना चाहिए।' टॉम को स्पेस ट्रिप का शौक जोरों पर है - वो अंतरिक्ष में शादी करने वाले फर्स्ट हॉलीवुड कपल बनने को बेताब हैं।
अगर स्पेस नहीं, तो स्काईडाइविंग वेडिंग - हवा में कूदते हुए कसमें खाना, या फिर अंडरवॉटर सेरेमनी। सूत्र कहते हैं, 'वे कुछ भी ऑर्डिनरी नहीं चाहते। जो भी करेंगे, वो इतना एक्स्ट्रा होगा कि दुनिया हैरान रह जाए।' अभी सगाई ऑफिशियल नहीं हुई, लेकिन टॉम प्लानिंग में जुटे हैं। एक सोर्स ने कहा, 'टॉम को लगता है ये रिश्ता लाइफटाइम चलेगा। वो पीछे नहीं हटेंगे - शादी ग्रैंड होगी, चाहे दुनिया कुछ भी कहे।' प्रेनप की बात भी चल रही है। क्या ये कपल स्पेस को अपना हनीमून डेस्टिनेशन बनाएगा? वेट एंड वॉच!

Tom Cruise Love Life: तीन तलाक, तीन बच्चे - क्या चौथा चांस लकी साबित होगा?
टॉम क्रूज की लव स्टोरी किसी हॉलीवुड मूवी से कम नहीं है। 3 जुलाई 1962 को न्यूयॉर्क में जन्मे टॉम (असली नाम: थॉमस क्रूज मापोदर IV) ने कैथोलिक फैमिली में संघर्षपूर्ण बचपन बिताया। 1980 के दशक में 'रिस्की बिजनेस' और 'टॉप गन' से स्टारडम हासिल किया, और आज 4 ऑस्कर नॉमिनेशन के साथ हॉलीवुड के 'किंग' हैं। लेकिन पर्सनल लाइफ? तीन शादियां, तीन तलाक...
- पहली शादी (1987-1990): मिमी रोजर्स से - साइंटोलॉजी इंट्रोडक्शन वाली शादी, लेकिन सिर्फ 3 साल चली। कोई बच्चा नहीं।
- दूसरी शादी (1990-2001): निकोल किडमैन से 'डेज ऑफ थंडर' सेट पर प्यार। 11 साल चली, दो गोद लिए बच्चे - इज़ाबेला जेन (1992) और कॉनर एंटनी (1995)। तलाक के बाद कस्टडी विवाद, लेकिन बच्चे साइंटोलॉजी में रहते हैं।
- तीसरी शादी (2006-2012): केटी होम्स से इटली के ग्रैंड वेडिंग में। बेटी सूरी (2006) हुई, लेकिन साइंटोलॉजी डिफरेंस से 6 साल में खत्म। सूरी की कस्टडी केटी को, टॉम से रिश्ता स्ट्रेन्ड।
फिल्मी कनेक्शन: 'डीपर' में रोमांस से स्क्रीन पर धमाल?
ये जोड़ा न सिर्फ लव में, बल्कि काम में भी साथ। 'डीपर' - डग लिमन की सुपरनैचुरल ओशन थ्रिलर (Doug Liman's Supernatural Thriller) - में दोनों स्टार होंगे। फिलहाल प्रोजेक्ट होल्ड पर है, लेकिन ये उनके रिश्ते को 'डीपर' बना सकता है। एना का कहना है, 'टॉम के साथ काम करना फन है।' क्या ये मूवी उनकी लव स्टोरी का सेलिब्रेशन बनेगी?
हालांकि ये सब रूमर्स हैं - न सगाई कन्फर्म, न वेडिंग डेट। लेकिन अगर स्पेस वेडिंग हुई, तो NASA को भी इनवाइट कार्ड भेजना पड़ेगा। टॉम और एना का ये एडवेंचरस लव हमें याद दिलाता है - लव में उम्र, पास्ट या ग्रैविटी कुछ मायने नहीं रखती। क्या आप मानते हैं ये चौथा चांस टॉम का लकी चार्म बनेगा? कमेंट्स में बताओ...
ये भी पढ़ें- Tom Cruise Love Story: टॉम का लव Mission Impossible? तीन 'हसीनाओं' ने 'Cruise' को डूबोया! झेला ट्रिपल तलाक
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications