कौन हैं आलिया फाखरी? नरगिस फाखरी की बहन को किया गिरफ्तार, एक्स बॉयफ्रेंड की हत्या का लगा आरोप

Who Is Aliya Fakhri: बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की छोटी बहन आलीया फाखरी, को अपने एक्स-बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त की हत्या के आरोप में न्यूयॉर्क शहर के क्वींस में गिरफ्तार किया गया है। जहां आलीया पर आरोप है कि उसने एक दो मंजिला गैराज में आग लगा दी।

आलीया फाखरी कौन हैं?
आलीया फाखरी जो कि नरगिस फाखरी की छोटी बहन हैं। वह क्वींस, न्यू यॉर्क में अपने माता-पिता मोहम्मद फाखरी और मैरी फाखरी के साथ रहती हैं। उनका बचपन काफी उथल-पुथल भरा था, क्योंकि जब नरगिस 6 साल की थीं, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया। इसके कुछ सालों बाद उनके पिता का निधन हो गया।

Nargis Fakhri

वहीं अगर नरगिस की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में कई दमदार फिल्में में काम कर नाम कमाया है। हालांकि बीते कुछ समय से वह लाइमलाइट से दूर हैं। नरगिस अपनी बहन आलिया के साथ सोशल मीडिया पर बहुत कम फोटो शेयर करती हैं। जिससे उनके बीच रिश्ते में दूरी की अटकलें लगाई जाती हैं। खबरों के अनुसार, दोनों बहनों के बीच 20 साल से अधिक समय से संपर्क नहीं है। यहां तक कि, नरगिस को अपनी बहन की गिरफ्तारी की खबर मीडिया से मिली।

जानकारी के मुताबिक, आलीया और नरगिस की मां, मैरी फाखरी ने अपनी बेटी पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मुझे नहीं लगता कि वह किसी को मारने वाली थी। वह हमेशा सबकी मदद करने वाली है।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैरी ने यह भी बताया कि ओलीया को एक हादसे के बाद ओपिओइड की लत लग गई थी, और उनका मानना है कि इसने उनकी बेटी के व्यवहार को प्रभावित किया।

बताया जा रहा है कि, आलीया का एक्स-बॉयफ्रेंड, एडवर्ड जैकब्स, एक प्लंबर था और तीन बच्चों का पिता था। उनका रिश्ता एक साल पहले खत्म हो चुका था, लेकिन आलीया ने उसे लगातार अपनी ओर खींचने की कोशिश की। बार-बार ठुकराए जाने के बाद, उसने आग लगाने का कदम उठाया। आलीया पर पहली डिग्री हत्या और संबंधित आरोप लगाए गए हैं। उसे जमानत नहीं मिली है और यदि वह दोषी पाई जाती है, तो उसे आजीवन सजा हो सकती है। उसकी अगली अदालत की पेशी 9 दिसंबर को है और फिलहाल वह पुलिस की कस्टडी में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+