Akshaye Khanna के सौतेले भाई साक्षी खन्ना कौन हैं? फिल्में छोड़ ये क्या करने लगे? लड़कियों के बीच हैं फेमस
Akshaye Khanna Step Brother Sakshi Khanna: फिल्म 'धुरंधर' में रहमान डकैत के दमदार किरदार से चर्चा में आए अक्षय खन्ना इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी फैमिली में एक और सदस्य है जो लाइमलाइट से दूर रहकर भी खूब चर्चा बटोर चुके हैं।
अक्षय खन्ना के सौतेले भाई हैं साक्षी खन्ना
अक्षय खन्ना के सौतेले भाई साक्षी खन्ना भले ही लाइमलाइट से दूर रहते हों लेकिन एक समय पर वह खबरों में छाए रहते थे। दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना के सबसे छोटे बेटे का नाम ही साक्षी खन्ना है।

कौन हैं साक्षी खन्ना, क्या करते हैं?
-साक्षी खन्ना हिंदी फिल्मों के दिवंगत सुपरस्टार विनोद खन्ना और उनकी दूसरी पत्नी कविता खन्ना के बेटे हैं। साक्षी खन्ना का जन्म 12 मई 1991 में मुंबई में हुआ था। वह अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना के सौतेले भाई हैं। साक्षी खन्ना की एक बहन श्रद्धा खन्ना भी हैं।
-साक्षी खन्ना शुरुआत में फिल्मों और क्रिएटिव दुनिया की ओर आकर्षित हुए थे लेकिन उनका सफर उनके भाइयों से बिल्कुल अलग रहा था। साक्षी खन्ना ने स्क्रीन के सामने आने से पहले पर्दे के पीछे काम किया है।
-साक्षी खन्ना ने कई बड़ी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में योगदान दिया है जिसमें संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' और मिलन लूथरिया की 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' जैसी मूवीज शामिल हैं। साक्षी ने कई शॉर्ट फिल्मों में भी एक्टिंग की है और इस इंडस्ट्री को करीब से समझा है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के हीरो बनना चाहते थे साक्षी
-खबरों की मानें तो साक्षी खन्ना डायरेक्टर मिलन लूथरिया की एक फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाले थे। शूटिंग भी शुरू हो गई थी लेकिन फिल्म कभी रिलीज ही नहीं हो पाई।
-साक्षी खन्ना की संभावनाओं को देखते हुए मिलन लूथरिया ने उनके लिए कहा था- साक्षी बेहद टैलेंटेड हैं, उन्हें सिर्फ और तैयारी की जरूरत है। आपको बता दें कि साक्षी खन्ना हमेशा से कमर्शियल फिल्मों की बजाय कल्ट और एक्सपेरिमेंटल कंटेंट में ज्यादा रुचि रखते थे।
आध्यात्मिकता की ओर हुआ रुझान
फिल्मी दुनिया में अनुभव लेने के बाद साक्षी खन्ना का ध्यान आध्यात्मिक जीवन की ओर बढ़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आध्यात्मिकता ने उनकी सोच और जीवन देखने का नजरिया पूरी तरह बदल दिया था। उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया था लेकिन चर्चा से हमेशा दूर ही रहे।
सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं साक्षी खन्ना
-भले ही साक्षी खन्ना लाइमलाइट से दूर रहते हों लेकिन उनका सोशल मीडिया प्रेजेंस मजबूत है। उनके इंस्टाग्राम पर 14 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी उन्हें फॉलो करते हैं जिनमें रिया चक्रवर्ती, श्रद्धा कपूर, कियारा आडवाणी, सूरज पंचोली, शरवरी वाघ, अथिया शेट्टी, निधि अग्रवाल का नाम शामिल है।
-सोशल मीडिया पर साक्षी खन्ना की तगड़ी संख्या में फीमेल फैंस मौजूद हैं। ये दर्शाता है कि लड़कियां उनके विचारों से काफी प्रभावित होती हैं। ऐसे में ये साफ है कि इंडस्ट्री में उनकी पहचान और सम्मान अलग ही स्तर का है।












Click it and Unblock the Notifications