Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन हैं आकांक्षा शर्मा? क्या इस लड़की के लिए टाइगर श्रॉफ ने दिशा पाटनी से कर लिया ब्रेकअप

एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा अब तक कई डांस वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। खबर है कि टाइगर श्रॉफ आजकल आकांक्षा शर्मा को डेट कर रहे हैं।

मुंबई, 12 अगस्तः पिछले कुछ समय से एक्टर टाइगर श्रॉफ सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ ब्रेकअप होने की खबर ने उन्हें लोगों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है। गॉसिप वर्ल्ड में इन दिनों टाइगर श्रॉफ का नाम टॉप पर चल रहा है। पिछले दिनों दिशा पाटनी संग उनके ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थीं और अब उनकी लव लाइफ को लेकर एक नया अपडेट माने आया है। खबर है कि टाइगर श्रॉफ इन दिनों एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा को डेट कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कौन हैं आकांक्षा शर्मा जिसके लिए एक्ट्रेस दिशा पाटनी से टाइगर ने कर लिया ब्रेकअप।

जानें कौन हैं आकांक्षा शर्मा

जानें कौन हैं आकांक्षा शर्मा

एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा अब तक कई डांस वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। वह एक बहुत अच्छी डांसर भी हैं। आकांक्षा शर्मा हाल ही में टाइगर श्रॉफ के साथ 'कैसेनोवा' और 'आई एम ए डिस्को डांसर 2.0' म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं। इसके अलावा आकांक्षा शर्मा बादशाह के सुपरहिट पार्टी सॉन्ग जुगनू में भी दिखाई दी थीं।

साउथ की फिल्मों में करती हैं आइटम नंबर

आपको बता दें आकांक्षा ने ग्लैमर इंडस्ट्री में बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में भी आकांक्षा कई डांसिंग नंबर्स पर अपना जलवा दिखा चुकी हैं। जानकारी के अनुसार आकांक्षा शर्मा महेश बाबू और वरुण धवन जैसे एक्टर्स के साथ कई एड फिल्म में दिख चुकी हैं। आकांक्षा ने साल 2020 में साउथ फिल्म 'त्रिविक्रम' से एक्टिंग करियर में डेब्यू किया था।

डेटिंग की खबरों पर टाइगर का जवाब

टाइगर श्रॉफ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर ज्यादा कुछ शेयर नहीं करते। न ही वह मीडिया के सामने अपनी पर्सनल लाइफ पर ज्यादा कुछ बोलते हैं। वह जीतना हो सके शोबिज इंडस्ट्री से अपनी पर्सनल लाइफ को दूर ही रखना पसंद करते हैं। एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ वह कई बार स्पॉट किए गए लेकिन उन्होंने कभी भी रिलेशनशिप में रहने की बात पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। अब जब उनसे आकांक्षा शर्मा को डेट करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंनें इन खबरों का गलत बताते हुए कहा, ये सच नहीं है।

आकांक्षा ने शेयर किया टाइगर का वीडियो

आपको बता दें कि साल 2020 में आकांक्षा शर्मा ने टाइगर के बर्थडे पर उनके साथ फिल्माए गए एक वीडियो को शेयर कर बधाई दी थी। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में आकांक्षा टाइगर के साथ डांस प्रेक्टिस करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के कैपशन में आकांक्षा ने टाइगर को सुपरस्टार बताया था। आकांक्षा की बधाई पर टाइगर का रिप्लाई भी आया था।

क्या हुआ दिशा और टाइगर के बीच

क्या हुआ दिशा और टाइगर के बीच

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के रिलेशनशिप की खबर इंडस्ट्री में सबको पता थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक दूसरे को पिछले 6 साल से डेट कर रहे थे। लेकिन अब खबर है कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। खबर है कि टाइगर और दिशा के रिश्ते में पिछले एक साल से मनमुटाव चल रहा था।

म्यूजिक वीडियो से शुरू हुआ था प्यार का सफर

म्यूजिक वीडियो से शुरू हुआ था प्यार का सफर

वहीं पिछले कुछ महीनों में दोनों के बीच रिश्ते इतने खराब हो गए कि दोनों ने ब्रेकअप करने का फैसला कर लिया। आपको बता दें कि दोनों सबसे पहले 'बेफिक्रा' म्यूजिक वीडियो में नजर आए थे। इसके बाद साल 2018 में दोनों की फिल्म 'बागी 2' रिलीज हुई थी। इसके बाद एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी, फिल्म 'बागी 3' के गाने में भी नजर आई थीं जिसके लीड हीरो टाइगर श्रॉफ ही थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+