जानें कौन हैं एक्ट्रेस तेजस्विनी पंडित, मकान मालिक ने किराए के बदले में मांग ली थी ये चीज, सुनाई दर्दभरी कहानी

Tejaswini Pandit: तेजस्विनी पंडित ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके साथ एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ है जिसके बारे में याद करते हुए वह आज भी डर जाती हैं और उन्हें रोना आ जाता है।

tejaswini pandit

Tejaswini Pandit: मराठी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस तेजस्विनी पंडित फिलहाल सुर्खियों में छा गई हैं। उनका नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। दरअसल तेजस्विनी ने अपने पुराने दिनों का एक ऐसा हादसा सभी लोगों के साथ शेयर किया है जिसके बारे में सुनकर सभी चौंक गए हैं। तेजस्विनी पंडित ने खुलासा किया है कि उनके मकान मालिक ने एक बार उन्हें किराए के बदले सेक्सुअल फेवर देने के लिए कहा था। इस दर्दनाक आपबीती को शेयर करते हुए तेजस्विनी पंडित ने बताया है कि उन दिनों उनकी आर्थिक हालत बहुत खराब थी। उनके पास न खाने के पैसे थे और न ही घर का किराया देने के। इसी बात का फायदा उठाते हुए तेजस्विनी के मकान मालिक ने किराए की जगह उन्हें सेक्सुअल फेवर देने की बात कही थी। हालांकि तेजस्विनी ने खुद बताया कि उन्होंने मकान मालिक के इस व्यवहार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया और नाराजगी जाहिर करते हुए उसके चेहरे पर पानी फेंक दिया था। तेजस्विनीने बताया कि ये हादसा काफी साल पुराना है। तेजस्विनी के इस हादसे के खुलासे पर फैंस भी चौंक गए थे।

तेजस्विनी पंडित ने बयां किया अपना दर्द

तेजस्विनी पंडित ने बयां किया अपना दर्द

मराठी अभिनेत्री तेजस्विनी पंडित ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उनके साथ एक ऐसा हादसा हुआ है जिसके बारे में याद करते हुए वह आज भी डर जाती हैं। उन्होंने इस दर्दनाक हादसे को याद करते हुए इंटरव्यू में बताया- ये हादसा साल 2009-10 का है। मैं उस समय पुणे शहर के सिंहगढ़ रोड पर एक किराए के मकान में रहती थी। उस समय मैं एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस थी। ये बात मेरे मकान मालिक को पता थी। साथ ही वह यह भी जानता था कि मेरी आर्थिक हालत बिल्कुल ठीक नहीं है।

मकान मालिक ने मांगा था सेक्सुअल फेवर

तेजस्विनी पंडित ने इंटरव्यू में कहा- उस समय मेरी सिर्फ 2 ही फिल्में रिलीज हुई थीं। मैं जिस मकान में किराए से रहती थी उसका मालिक एक कॉर्पोरेटर था। तेजस्विनी ने इस हादसे के बारे में आगे बताया- एक बार जब मैं किराया देने उसके ऑफिस गई तो उसने मुझसे किराए के बदले सेक्सुअल फेवर मांग लिया था। इस बात को सुनकर मुझे बहुत गुस्सा आया था। ऐसे में मैंने उसकी टेबल पर रखे पानी के गिलास को उठाकर उसके चेहरे पर पूरा पानी फेंक दिया था।

तेजस्विनी ने कहा- हिम्मत रखने की होती है जरूरत

तेजस्विनी ने कहा- हिम्मत रखने की होती है जरूरत

तेजस्विनी ने बताया- मकान मालिक को किराए के बदले सेक्सुअल फेवर मांगने की हिम्मत 2 कारणों से मिली थी। पहला तो ये था कि उस समय मेरी आर्थिक हालत बिल्कुल सही नहीं थी और दूसरा वह जानता था कि मैं एक एक्ट्रेस हैं। वह मैरे ग्लैमरस अंदाज से खुश था। तेजस्विनी ने बताया- ऐसे समय में हिम्मत रखने की जरूरत होती है जो कि मैंने रखी थी। इस हिम्मत के चलते ही मैं जिंदगी में आगे बढ़ पाई हूं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तेजस्विनी पंडित

आपको बता दें कि तेजस्विनी पंडित मराठी सिनेमा इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं। तेजस्विनी ने मराठी फिल्म 'आगा बाई अरेचा' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। तेजस्विनी को 1 मिलियन से भी ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। वहीं तेजस्विनी पंडित फिल्मों के साथ साथ टीवी की दुनिया में भी सक्रिय हैं।

टीवी सीरियल्स में काम करती चुकी हैं तेजस्विनी

तेजस्विनी पंडित ने मराठी फिल्म 'आगा बाई अरेचा' में नेगेटिव रोल प्ले किया था। इसके अलावा उन्होंने मी सिंधूताई सपकाल नाम की फिल्म में दमदार किरदार निभाया था। इसके बाद साल 2013 में मुक्ति नाम की फिल्म में भी तेजस्विनी शानदार रोल में नजर आई थीं। फिल्मों के साथ तेजस्विनी टीवी सीरियल्स में भी यादगार रोल्स कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+