पटौदी पैलेस पर लहरा रहा है ये कौन सा झंडा? करीना कपूर खान की तस्वीर से खुला ये बड़ा राज
Flag On Pataudi Palace: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और उनकी प्तनी एक्ट्रेस करीना कपूर खान फिलहाल अपने दोनों बच्चों के साथ क्रिसमस की छुट्टियांमना रहे हैं। कपल हाल ही में अपने दोनों बच्चों तैमूर और जेह के साथ पटौदी पैलेस पर विंटर वेकेशन इन्जॉय करते नजर आए। वहीं करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर इस वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं और लोगों को इसकी झलकियां दिखाई हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें सैफ अली खान के साथ-साथ उनका शाही खाना भी नजर आ रहा है।
वेकेशन इन्जॉय कर रहे हैं करीना कपूर-सैफ अली खान
वहीं एक तस्वीर में करीना कपूर खान धूप मेंबैठकर खाना इन्जॉय करती नजर आ रही हैं। वेकेशन की ये तस्वीरें शेयर करते हुए करीना कपूर खान ने कैप्शन में लिखा है- मक्के की रोटी, सरसों दा साग- अपने घर के बाग से। यहां कुछ मेरी पसंदीदा चीजें हैं। करीना कपूर की इस पोस्ट में जहां सैफ अली खान और उनके घर का खाना दिखाई दे रहा है, वहीं एक तस्वीर में पटौदी पैलेस की झलक भी दिखाई दे रही है। इस तस्वीर में सैफ अली खान भी नजर आ रहे हैं लेकिन सबका ध्यान पटौदी पैलेस पर लहरा रहे झंडे पर जा रहा है।

पटौदी पैलेस पर लहरा रहा कौन सा झंडा
आपको बता दें कि पटौदी पैलेस पर जो झंडा लहरा रहा है वह भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं है। आज तक की रिपोर्ट के अनुसार हरा, पीला और ऑरेंज पट्टियों वाला ये झंडा पटौदी स्टेट का है। ये एक रियासत हुआ करती थी जिसकी स्थापना 1804 में ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन के दौरान हुई थी। इस स्टेट के पहले शासक नवाब सैफ अली खान के पूर्वज फैज तलब खान थे। तलब खान अफगानिस्तान से भारत आए थे। यही वजह है कि पटौदी पैलेस पर आज भी ये झंडा लहरा रहा है।
पटौदी पैलेस में हो चुकी है इन फिल्मों की शूटिंग
जानकारी के अनुसार हाल ही में पटौदी पैलेस में रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग हुई थी। इसके अलावा पहले भी यहां कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है जिनमें कैटरीना कैफ और इमरान खान की फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', आमिर खान और रानी मुखर्जी की फिल्म 'मंगल पांडे' का नाम शामिल है। आमिर खान की फिल्म फिल्म 'रंग दे बसंती' और शाहरुख खान-प्रीति जिंटा की फिल्म 'वीर जारा' की शूटिंग भी पटौदी पैलेस में ही हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications