मौत के 24 घंटे बाद कहां है पूनम पांडे का शव? कल से बंद है मां-बहन का फोन? सभी दोस्त बोले- कैंसर का नहीं था पता

Poonam Pandey: मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे की अचानक आई मौत की खबर पर किसी का यकीन कर पाना मुश्किल है। पूनम पांडे के इंस्टाग्राम हैंडल से उनकी मौत की जानकारी दिए हुए लगभग 24 घंटे हो गए हैं। इंस्टाग्राम पर 2 फरवरी को जानकारी दी गई थी कि 32 वर्षीय पूनम पांडे का सर्वाइकल कैंसर की वजह से निधन हो गया है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पूनम पांडे की मौत सर्वाइकल कैंसर की वजह से नहीं बल्कि ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से हुई है। इन 24 घंटों में ना तो पूनम के परिवार से कोई सामने आया है और ना शव की तस्वीर सामने आई है।

Poonam Pandey

पूनम पांडे के दोस्तों का दावा- सर्वाइकल कैंसर के बारे में नहीं पता था

दूसरी ओर पूनम पांडे के मनोरंजन जगत से जुड़े सभी दोस्तों का कहना है कि उन्हें पूनम पांडे के सर्वाइकल कैंसर के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं कईयों का दावा है कि ये कोई फेक खबर भी हो सकती है।

मशहूर हस्तियों ने इस बात पर चिंता व्यक्त की है कि असल में क्या हुआ था क्योंकि पूनम पांडे को हाल ही में लोगों के साथ पार्टी करते हुए देखा गया था।

मीडिया के लोग लगातार पूनम पांडे के परिवार के सदस्यों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उनके फोन से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

पिछले 24 घंटों से पूनम पांडे की मां और बहन का फोन है बंद

दूसरी ओर सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि जब से पूनम पांडे की मौत का दावा किया गया है, तब से लेकर अब तक उनकी मां विद्या पांडे और बहन श्रद्धा पांडे का फोन नंबर बंद आ रहा है। परिवार के किसी भी सदस्य से मीडिया संपर्क नहीं कर पा रही है। नाहि उन्होंने सामने से आकर इस मामले की पुष्टि की है। ऐसे में कई सवाल उठाए जा रहे हैं।

पूनम पांडे की मौत से जुड़ी खबरों पर क्या-क्या उठ रहे हैं सवाल?

  • कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि पूनम पांडे का शव उनके होम टाउन उत्तर प्रदेश के कानपूर में है और वहीं से अंतिम संस्कार किया जाएगा। लेकिन अब तक कानपूर से ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
  • दूसरी ओर पूनम पांडे का परिवार मूल रूम से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। लेकिन कई सालों से उनका परिवार मुंबई में शिफ्ट है। ऐसे में अचानक वहां जाना और अंतिम संस्कार की बात लोगों को अजीब लग रही है।
  • मुंबई के वर्ली में पूनम पांडे की बहन का घर है, लेकिन फिलहाल वो घर बंद है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पूनम की बहन के कहने पर ही टीम द्वारा इंस्टाग्राम पर मौत की खबर साझा की गई है।

  • हमेशा विवादों में रहने वाली पूनम पांडे को लेकर लोग ये भी कह रहे हैं कि हो सकता है कि ये कोई उनकी तरफ से प्रैंक या मजाक हो। हालांकि पूनम के साथ लॉक-अप शो में रह चुके कंटेस्टें विनित कक्कड़ ने कहा है कि उन्हें भी लगता है कि ये कोई फेक खबर है। उनका दावा है कि पूनम उनकी अच्छी दोस्त है और उन्होंने कभी कैंसर का जिक्र नहीं किया था।
  • दूसरी ओर लोग ये भी कह रहे हैं कि बजट 2024 में 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि सर्वाइकल कैंसर के लिए लड़कियों को अब टीका लगाया जाएगा। तो हो सकता है कि उसकी वजह से पूनम पांडे की ओर से ये मजाक किया गया हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+