जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत से बुरी तरह टूट चुकी थीं वैशाली टक्कर, दोस्त को इंसाफ दिलाने की उठाई थी मांग

सुशांत की मौत के लंबे वक्त बाद भी वैशाली ठक्कर अपने दोस्त के लिए इंसाफ मांगने में आवाज बुलंद करती रहीं। लेकिन खुद इतनी कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

Vaishali Takkar: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह की मौत के सदमे को फैंस अभी तक भुला नहीं पाए हैं। सुशांत ने जिस कदर अपने फैंस के दिलों में जगह बनाई है, शायद फैंस दिवंगत अभिनेता को कभी भुला भी ना पाएं। अभिनेता की मौत के बाद आम से लेकर खास लोगों तक ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। फैंस के साथ-साथ कई एक्टर्स ने तो उन्हें इंसाफ दिलाने की भी जोरों-शोरों से मांग की। इन्हीं एक्टर्स में से एक थीं वैशाली ठक्कर। जिन्हें सुशांत की मौत का इस कदर सदमा लगा था कि वे लंबे समय तक एक्टर के लिए इंसाफ की मांग करती रहीं। वैशाली का सोशल मीडिया एक वक्त पर तो सुशांत की तस्वीरों से ही भरा रहा। वैशाली और सुशांत अच्छे दोस्त थे। ऐसे में एक्टर की मौत ने उन्हें काफी शॉक किया। लेकिन किसी को क्या ही पता था कि एक दिन वैशाली भी फैंस को ऐसे छोड़कर चली जाएंगी।

सुशांत के लिए उठाई आवाज

सुशांत के लिए उठाई आवाज

किसी ने कभी नहीं सोचा था कि सुशांत सिंह राजपूत के लिए इंसाफ की मांग करने वालीं स्ट्रॉन्ग गर्ल वैशाली इतनी कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह देंगी। सुशांत की मौत के लंबे वक्त बाद भी एक्ट्रेस अपने दोस्त के लिए इंसाफ मांगने में आवाज बुलंद करती रहीं।

एक्टर की मौत को बताया 'हत्या'

एक्टर की मौत को बताया 'हत्या'

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक एक पुराने इंटरव्यू में वैशाली ने अपने दोस्त सुशांत की मौत को मर्डर बताया था। 14 जून साल 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई थी। और इस मौत को वैशाली ने हत्या बताया था।

सुशांत की करीबी दोस्त थीं वैशाली

सुशांत की करीबी दोस्त थीं वैशाली

वैशाली ठक्कर सुशांत सिंह राजपूत की करीबी दोस्त थीं। सुशांत की रहस्यमयी मौत अभी तक मिस्ट्री ही बनी हुई है। स्पॉटबॉय संग बातचीत में वैशाली ने सुशांत की मौत पर दुख जताया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि वे सुशांत की बॉडी की तस्वीरें तक नहीं देख पा रही थीं और दो-तीन दिनों तक सिर्फ रोती ही रही थीं।

'मुझे कुछ गड़बड़ लगी'- वैशाली

'मुझे कुछ गड़बड़ लगी'- वैशाली

जहां एक तरफ सब लोग सुशांत की मौत को आत्महत्या करार दे रहे थे। फैंस के साथ वैशाली को ये बात हजम नहीं हो रही थी कि एक्टर ऐसा कर सकते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि जब मैंने उनके शरीर पर निशान देखे, तो लगा कि कुछ गड़बड़ है। शुरुआत में इसके लिए फिल्म माफिया पर आरोप लगे थे लेकिन अब रिया की सच्चाई भी सामने आ रही है।

'रिया भी कुछ हद तक जिम्मेदार'

'रिया भी कुछ हद तक जिम्मेदार'

एक्ट्रेस ने कहा था कि सुशांत की मौत के लिए सिर्फ रिया चक्रवर्ती ही जिम्मेदार नहीं हैं। मुझे लगता है कि ये पूरा टीमवर्क है। ऐसा करने वाला सिर्फ एक इंसान नहीं है। मुझे पूरा मामला तो नहीं पता लेकिन यकीनन इसमें कई लोग शामिल हैं। मुझे लगता है कि असली अपराधी रिया के पीछे छिपने की कोशिश कर रहे हैं। रिया भी काफी हद तक जिम्मेदार हैं।

पॉपुलर एक्ट्रेस थीं वैशाली

पॉपुलर एक्ट्रेस थीं वैशाली

वैशाली ठक्कर टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने 'ससुराल सिमर का' सीरियल में 'अंजलि भारद्वाज' का पॉपुलर किरदार निभाया था। एक्ट्रेस ने मशहूर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत की थी। इन दोनों ही सीरियल ने वैशाली को घर-घर में पहचान दिलाई। इनके अलावा भी एक्ट्रेस कई सीरियलों में काम कर चुकी हैं।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+