जब ईशा देओल की शादी में नहीं शामिल हुए थे सनी-बॉबी, तो पिता धर्मेंद्र को आया था गुस्सा, कही थी ऐसी बात
Esha Deol Wedding: हाल ही में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने अपनी 44वीं शादी की सालगिरह सेलिब्रेट की। जिसकी तस्वीरें कपल ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। इस दौरान अपने माता-पिता की सालगिरह पर ईशा देओल भी मौजूद थीं लेकिन दोनों भाई सनी और बॉबी देओल नजर नहीं आए।
सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सवाल कर रहे हैं कि अगर दोनों परिवारों के बीच सब ठीक है तो फिर सनी और बॉबी देओल क्यों हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की सालगिरह में शामिल नहीं हुए। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों किसी पर्सनल नहीं बल्कि प्रोफेशनल कारण की वजह से शामिल नहीं हुए। जानकारी के मुताबिक, दोनों अपने अगले प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।

हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है जब परिवार के बीच इस तरह अनबन की खबरें सामने आई हों। बल्कि पिछले साल सनी देओल के बेटे करण की शादी हुई थी उस वक्त भी ईशा और हेमा मालिनी शादी में शामिल नहीं हुई थीं। हालांकि उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए करण को बधाई दी थी।
इतना ही नहीं जब ईशा देओल की शादी हुई थी तो उसमें भी उनके दोनों भाई सनी देओल और बॉबी देओल शामिल नहीं हुए थे। जिसकी वजह से शादी की पूरी जिम्मेदार अकेले धर्मेंद्र ने ही संभाली थी। यहां तक कि सनी और बॉबी की मां यानी धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर भी इसका हिस्सा नहीं बनी थी। उस वक्त मीडिया में दोनों परिवारों को लेकर तमाम तकरार की खबरें सामने आने लगी थीं।
जब मीडिया ने धर्मेंद्र से पूछा था कि उनके दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल अपनी बहन की शादी में क्यों शामिल नहीं हुए थे। तो इस पर एक्टर ने गुस्सा होकर जवाब दिया और कहा, 'आप बकवास मत कीजिए।' एक्टर का ये बयान उस वक्त काफी चर्चा में था। बता दें कि, साल 2012 में ईशा देओल की बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी हुई थी। हालांकि अब दोनों अलग हो चुके हैं। इस साल 2024 की शुरूआत में कपल ने तलाक का ऐलान किया था।












Click it and Unblock the Notifications