जब मां के जाने का दर्द नहीं सह पाए थे सोनू सूद, फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का किया था फैसला लेकिन...
सोनू सूद अपनी मां सरोज सूद की मृत्यु के बाद एक कठिन दौर से गुजरे। एक्टर ने बताया कि कैसे उस मुश्किल दौर में उन्होंने फिल्म सिंह इस किंग की शूटिंग की।
मुंबई, 30 जुलाई: सोनू सूद इस साल दो फिल्मों में नजर आ चुके हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वह पूरी तरह से एक्टिंग छोड़ना चाहते थे। साल 2007 में अपनी मां सरोज सूद के खोने के बाद से ऐसा हुआ। उस दौरान एक्टर फिल्म सिंह इस किंग की शूटिंग कर रहे थे और वह मां के जाने के गम से उभर नहीं पा रहे थे।

जब इस कठिन दौर से गुजर रहे थे सोनू सूद
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद का आज यानी 30 जुलाई को 49वां जन्मदिन हैं। ऐसे में फैंस उनको सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। सोनू सूद ने जितनी एक्टिंग के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है उससे कईं ज्यादा उन्होंने असल जिंदगी में अपने व्यवहार से फैंस का दिल जीता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम लोगों की मदद करने वाले सोनू सूद की जिंदगी में भी एक पल ऐसा आया था जब वह एक कठिन दौर से गुजर रहे थे और पूरी तरह टूट चुके थे।

छोड़ना चाहते थे फिल्म इंडस्ट्री
दरअसल, सोनू सूद की जिंदगी में एक पल ऐसा भी आया जब उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया। ये वक्त तब आया जब साल 2007 में सोनू सूद ने अपनी सरोज सूद को हमेशा के लिए खो दिया था। उस वक्त सोनू सूद फिल्म सिंह इस किंग की शूटिंग में व्यस्त थे।

जब सेट पर रोते थे सोनू सूद
एक बार ई-टाइम्स को दिए साल 2017 में दिए इंटरव्यू में एक्टर सोनू सूद ने खुलासा कर बताया कि, फिल्म सिंह इस किंग के लिए उन्हें किस तरह का संघर्ष करना पड़ा। सोनू सूद ने बताया था कि, वह सिंह इज किंग में कॉमेडी सीन करने से पहले सेट पर देर तक रोते थे।

मां के जाने से टूट गए थे सोनू सूद
एक्टर ने कहा था कि, '1 अक्टूबर को एनडी स्टूडियो कर्जत में जोधा अकबर के सेट पर मां आई थीं और उन्होंने मुझसे कहा था कि ये फिल्म मेरी जिंदगी बदल देगी। उसके बाद मां 4 अक्टूबर को वापस चली गईं। 16 अक्टूबर को मेरी बहन की शादी होनी थीं। लेकिन, शादी से पहले मुझे 13 अक्टूबर को फोन आया कि मेरी मां का निधन हो गया। उस वक्त मैं कांप रहा था मैं कांप रहा था और मुझे नहीं पता था कि टिकट कैसे बुक करें'।

फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का किया था फैसला
एक्टर ने आगे कहा कि, 'मैंने तभी फिल्म इंजस्ट्री छोड़ने का फैसला किया। लेकिन मेरे पिता ने मुझे याद दिलाया कि, मेरी मां का ये सपना था। जिसके बाद मैंने फैसला किया कि मैं एक्टिंग जारी रखूंगा। जिसके वजह से मैं फिल्म सिंह इस किंग की शूटिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया गया। उस दौरान मैं कॉमेडी सीन करने से पहले सेट पर हर दिन रोता रहता था और फिर कॉमेडी करता था'।

सोनू सूद की आखिरी फिल्म
आपको बता दें कि, सोनू सूद के पिता शक्ति सिंह की फरवरी 2016 में ही मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद सोनू ने अपने पिता के नाम पर एक प्रोडक्शन हाउस शक्ति सागर प्रोडक्शंस की स्थापना की। सोनू सूद को आखिरी बार फिल्म पृथ्वीराज में चांद बरदाई के किरदार में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर भी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई।












Click it and Unblock the Notifications