'एक सच्चा इंसान....' जब सोनाक्षी सिन्हा ने गिनाए थे बेस्ट पार्टनर के गुण, फिर जहीर में मिला मनपसंद 'पति'
Sonakshi Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस अपने ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बीते दिनों खबर आई कि सोनाक्षी अपने ब्वॉयफ्रेंड संग शादी करने वाली हैं। एक्ट्रेस की शादी की डेट फिक्स हो गई है और 23 जून को एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंध जाएंगी।
हालांकि जब सोनाक्षी जहीर से मिली भी नहीं थीं तो उन्होंने सोच लिया था कि उनका पार्टनर कैसा होगा। एक्ट्रेस ने बेस्ट पार्टनर के गुण भी गिना दिये थे। एक्ट्रेस ने कहा कि था पार्टनर में सच्चाई होनी चाहिए और ये क्वालिटी नॉन नेगोशिएबल है।

सोनाक्षी ने आगे कहा कि अगर वे सच्चे इंसान को पार्टनर बनाएंगी तो खुलकर अपने दिल की बातें भी कह सकेंगी। एक्ट्रेस ने कहा कि बिना किसी इनसिक्योरिटी के मैं उससे बातें कह सकूं। साथ ही उसका सेंस ऑफ ह्यूमर भी अच्छा होना चाहिए।
सोनाक्षी ने आगे कहा कि वे रिलेशनशिप में चीटिंग कतई बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं इसलिए रिश्ते में ईमानदारी होनी चाहिए। इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा कि उनके पार्टनर के अंदर दयालुता का भाव भी होना जरूरी है।
अब सोनाक्षी को अपने सपनों का राजकुमार मिल चुका है। एक्ट्रेस को जहीर इकबाल में ये सारे गुण दिखे, तभी तो एक्ट्रेस उनके साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरें जोरों-शोरों पर हैं। खबरें हैं कि एक्ट्रेस 23 जून को जहीर से शादी करने वाली हैं।
सोनाक्षी सिन्हा का नाम आदित्य श्रॉफ के साथ भी जुड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा का नाम बंटी सजदेह को भी डेट किया था। दोनों की शादी की चर्चाएं भी तेज होने लगी थीं। मगर दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली थीं।












Click it and Unblock the Notifications