ऐश्वर्या राय या कैटरीना कैफ...सलमान खान के लिए कौन सी EX GF है ज्यादा सुंदर? भाईजान ने दिया ये जवाब

Salman Khan Old Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आए दिन चर्चा में रहते हैं। एक्टर का नाम भले ही कितनी भी एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा गया हो लेकिन वह आज भी सिंगल लाइफ ही जी रहे हैं। इस बीच भाईजान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड के भाईजान अब तक कई एक्ट्रेसेस के साथ इश्क लड़ा चुके हैं लेकिन सबसे ज्यादा उनका मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ के साथ रिश्ता काफी चर्चा में रहा। लेकिन अब दोनों ही एक्ट्रेसेस अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं। लेकिन जब दोनों में से सलमान खान को किसी एक को चुनने को कहा गया था तो एक्टर ने मजेदार जवाब दिया।

Salman Khan

दरअसल, सलमान खान का एक पुराना वीडियो रेडिट द्वारा शेयर किया गया जो कि अब डिलीट कर दिया। ये वीडियो करण जौहर के शो कॉफी विद करण की थी। जिसमें सलमान खान बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। इस दौरान जब करण सलमान खान से पूछते हैं कि कैटरीना और ऐश्वर्या में से कौन सी एक्ट्रेस ज्यादा स्टनिंग है।

सलमान खान ने इस सवाल का जवाब देते हुए पहले ऐश्वर्या राय का नाम लिया और फिर उन्होंने कैटरीना कैफ का भी नाम लिया। इसके बाद करण जौहर सलमान खान को मजाक में कहते हैं कि, 'देखते हैं कि किसका सरनेम उनके नाम के साथ जुड़ने वाला है।' ये सुनते सलमान खान की हंसी छूट गई।

बता दें कि, सलमान खान और ऐश्वर्या राय फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग के दौरान करीब आए थे। फिर दोनों ने कुछ साल तक एक दूसरे को डेट किया। हालांकि इस रिश्ते का अंत अच्छा नहीं था। ऐश्वर्या राय ने सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाए थे। सलमान से अलग होने के बाद साल 2007 में ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी। दोनों की शादी को 17 साल हो चुके हैं। कपल की एक बेटी भी है जिसका नाम आराध्या है।

वहीं कैटरीना कैफ की बात करें तो एक्ट्रेस को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले सलमान खान ही थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया हालांकि मीडिया के सामने उन्होंने इस रिश्ते को कभी कबूल नहीं किया। इसके बाद साल 2021 में कैटरीना की शादी विक्की कौशल से हो गई। हालांकि सलमान खान आज भी सिंगल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+