'मुझे प्यार से नहीं, बिग बी से डर लगता है' जब रेखा सरेआम बताया दिल का हाल, हैरान रह गए थे सुपरस्टार
Rekha: रेखा और अमिताभ बच्चन जिनके प्यार के किस्से किसी से भी नहीं छुपे हैं। इस जोड़ी को ऑनस्क्रीन भी फैंस ने काफी पसंद किया। कहा जाता है कि काम के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए लेकिन बाद में ये रिश्ता टूट गया था। एक बार एक्ट्रेस ने बिग बी को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसे सुन लोग हैरान रह गए।
अमिताभ बच्चन और रेखा ने अपने प्यार को हमेशा सीक्रेट रखा। बिग-बी ने कभी भी सबके सामने इस रिश्ते को नहीं स्वीकार किया। जबकि रेखा ने खुलकर कई इंटरव्यू के दौरान अपने दिल की बातें कही। रेखा ने एक बार तो सरेआम सलमान खान के शो बिग-बॉस में अमिताभ बच्चन को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसके बाद एक्ट्रेस सुर्खियों में आ गईं।

दरअसल, रेखा एक बार सलमान खान के शो बिग-बॉस में पहुंची थी। इस दौरान दोनों ने शो में खूब मस्ती भी की। शो में सलमान खान रेखा को फिल्म दबंग का चश्मा देते हैं और उनके एक डायलॉग बोलने को कहते हैं। सलमान कहते हैं, 'तो डायलॉग ये है कि प्यार से दे रहे हैं, रख लो. वर्ना थप्पड़ मार के भी दे सकते हैं।'
रेखा तो यही डायलॉग बोलना होता है। वह कहती हैं कि, 'थप्पड़ से डर नहीं लगता है साहब. प्यार से भी डर नहीं लगता, वो तो मैं बेइंतहा कर सकती हूं और मुझे डर लगता है तो सिर्फ एक ही चीज से, बिग बी से, बिग बॉस से।' रेखा का ये बयान सुनकर हर कोई हैरान रह गया। एक्ट्रेस का ये पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।
Rekha ji ko hai Big B se darr
byu/que_mira_bobo_600 inBollyBlindsNGossip
रेखा ने भले ही अमिताभ का नाम नहीं लिया लेकिन फैंस का कहना है कि रेखा आज भी अमिताभ बच्चन से उतना ही प्यार करती हैं। बता दें कि, इससे पहले भी कई बार रेखा सरेआम बिग बी के लिए अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं। कहा जाता है कि, जया बच्चन ने उन्हें डिनर पर घर बुलाया था जिसके बाद रेखा और अमिताभ बच्चन का रिश्ता खत्म हो गया था और दोनों ने फिर किसी भी फिल्म में साथ काम नहीं किया।
ये भी पढ़ें: रेखा को न मिला प्यार, न पैदा हुआ बच्चा, 3 महीने में ही पति ने...., Rekha की जिंदगी की वो दर्दनाक दास्तां












Click it and Unblock the Notifications