जब रणबीर कपूर ने कहा- मुझे सुसु करने दो यार, वायरल वीडियो में दिखी उनकी हालत

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशनल इवेंट का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग रणबीर कपूर का मजाक बना रहे हैं।

मुंबई, 26 अगस्तः बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। फिलहाल रणबीर कूर अपनी अपकमिंग फिलम 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के लीड हीरो रणबीर कपूर और लीड हीरोइन आलिया भट्ट मूवी के प्रमोशनल इवेंट्स में पहुंच रहे हैं। आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खबर के बाद से भी लोग रणबीर कपूर की चर्चा करने में लगे हुए हैं। जानकारी के अनुसार रणबीर कपूर हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के लिए चेन्नई पहुंचे थे। उनके साथ इस प्रमोशनल इवेंट में साउथ के फेमस डायरेक्टर एसएस राजामौली और सुपरस्टार नागार्जुन भी शामिल हुए थे। इस इवेंट का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग रणबीर कपूर का मजाक बना रहे हैं।

वायरल हो रहा है रणबीर कपूर का वीडियो

वायरल हो रहा है रणबीर कपूर का वीडियो

इस फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में कभी रणबीर कपूर अपने सीनियर्स के पैर छूते दिखाई दिए तो कभी उनके साथ साउथ इंडियन खाना खाते दिखाई दिए। अब इस इवेंट से जुड़ा एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें रणबीर कुछ ऐसा कहते नजर आए हैं, जिसे सुनकर सबकी हंसी छूट रही है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

रणबीर ने कहा- सुसु करने दो

रणबीर ने कहा- सुसु करने दो

रणबीर कपूर का जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वह काफी मजाकिया है। इस प्रमोशनल इवेंट से पहले रणबी की तस्वीर लेने के लिए वहां पर कई पैपराजी मौजूद थे। जैसे ही रणबीर उनके नजदीक जाते हैं, वह लोग पूछते हैं, भाई कैसे हो? इस पर रणबीर जवाब देते हैं- सुसु करने दो मुझे।

सीनियर्स के छुए पैर

सीनियर्स के छुए पैर

रणबीर कपूर का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद जैसे ही रणबीर कपूर इवेंट पर पहुंचते हैं तो वहां नागार्जुन और एसएस राजामौली को देखकर उनके पैर छुते हैं। रणबीर का ये अंदाज उनके फैंस को बहुत पसंद आया। लोगों के अनुसार रणबीर काफी सरल इंसान है और लोगों को सम्मान देना जानते हैं।

साउथ इंडियन खाना खाया

णबीर कपूर ने प्रमोशनल इवेंट के दौरान चेन्नई में साउथ इंडियन खाना खाया। वहीं खाने को उन्होंने चम्मच की बजाय ट्रेडिशनल तरीके से हाथ से ही खाया। उनका ये स्टाइल भी लोगों को खूब पसंद आया है। लोगों के अनुसार रणबीर हर कल्चर को अच्छी तरह से समझते हैं और उसे प्यार से अपनाते हैं।

इस फिल्म में आएंगे नजर

इस फिल्म में आएंगे नजर

आपको बता दें कि रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' गत जुलाई महीने में रिलीज हुई थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। अब जल्द ही रणबीर कपूर अपनी रियल लाइफ पत्नी आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म आगामी 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+