जब पहली बार शाहरुख खान संग मनोज बाजपेयी गए थे क्लब, एक्टर ने बताया ये मजेदार किस्सा
मनोज बाजपेजी ने अपने उन दिनों को याद किया जब वह अपने करियर की शुरूआत में पहली बार शाहरुख खान के साथ दिल्ली के क्लब गए थे।
मुंबई, 1 जुलाई: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी और शाहरुख खान का काफी पुराना रिश्ता है। दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं। आप में से कुछ ही लोगों को शायद ये मालूम होगा कि, दोनों ने एक ही समय पर अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान मनोज बाजपेयी ने अपने जवानी के दिनों को याद कर शाहरुख खान के साथ एक किस्सा साझा किया।

मनोज बाजपेयी जब शाहरुख संग गए थे क्लब
मनोज बाजपेयी ने खुलासा कर बताया कि, वह शाहरुख खान ही थे जिनके साथ वह पहली बार दिल्ली के क्लब गए थे। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि, जब वह शाहरुख खान समेत अन्य दोस्तों के साथ क्लब में प्रवेश कर रहे थे तो उस दौरान उन्होंने चप्पल पहनी थी जिसके कारण उन्हें जूते की तलाश करनी पड़ी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस दौर में दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी।
मनोज ने याद किए जवानी के दिन
मनोज बाजपेयी ने कहा कि, "शाहरुख इतने बड़े स्टार हैं, मैं उनके बारे में जो कुछ भी कहता हूं वह खबर बन जाती है। वह बैरी के साथ थे, मैं बैरी के साथ था, उसी समय। इतने सारे दोस्त जो उस रात थे, मैं अभी भी उनके संपर्क में हूं। वे, अभी भी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। शाहरुख का जीवन हमसे अलग हो गया है। मुझे अब भी याद है कि मैं डिस्कोथेक में जाने के लिए जूते ढूंढ रहा था, क्योंकि मैं चप्पल में था। "
मनोज बाजपेयी का वर्कफ्रंट
वहीं मनोज बाजपेयी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास कईं सारे प्रोजेक्ट्स हैं। वह जल्द ही डिस्पैच, सूप और फैमिली मैन सीजन 3 में नजर आ सकते हैं। इससे पहले मनोज बाजपेयी की फैमिली मैन सीजन 2 सीरीज रिलीज हुई थी। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। अब इसका जल्द ही तीसरा सीजन भी आने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications