BCCI के पास पैसे न होने पर जब लता मंगेशकर ने 1983 विश्वकप विजेता टीम को सम्मानित करने के लिए जुटाए थे 20 लाख
शर्मिला टैगौर ने खुलासा किया है कि 1983 विश्व कप विजेता रही भारतीय टीम के लिए लता मंगेशकर ने 20 लाख रुपए जुटाए थे।
मनोरंजन, 7 फरवरी। हम सभी जानते हैं कि लता मंगेशकर क्रिकेट की कितनी बड़ी प्रशंसक थीं। सचिन तेंदुलकर को तो वह अपना बेटा मानती थीं। जानी मानी अदाकारा और दिवगंत क्रिकेटर और भारतीय टीम के कप्तान रहे मंसूर अली खान पटौदी की पत्नी शर्मिला टैगोर ने लता मंगेशकर की क्रिकेट को लेकर दीवानगी का एक और बड़ा सबूत दिया है। शर्मिला टैगौर ने खुलासा किया है कि 1983 विश्व कप विजेता रही भारतीय टीम के लिए लता मंगेशकर ने 20 लाख रुपए जुटाए थे।
यह भी पढ़ें: क्या 2024 में अरविंद केजरीवाल रहेंगे प्रधानमंत्री पद की रेस में? अब AAP प्रमुख ने खुद दिया जवाब

सभी खिलाड़ियों को दिए गए थे 1-1 लाख रुपए
शर्मिला टैगोर ने कहा कि उस समय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) कोई बड़ी संस्था नहीं कहलाती थी और उनके पास विश्व कप जीतकर आए खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए पैसे नहीं थे। टैगोर ने रविवार को कहा कि, 'लता मंगेशकर क्रिकेट की बहुत बड़ी फैन थीं। 1983 में जब हमने विश्व कप जीता तो उन्होंने अपने भाई हृदयनाथ मंगेशकर के साथ मिलकर फंड जुटाया। उन्होंने 20 लाख रुपए इकट्ठा किए जिसमें से प्रत्येक खिलाड़ी को 1-1 लाख रुपए दिए गए।'

पैसे जुटाने के लिए आयोजित किया गया 'लता मंगेशकर नाइट' कॉन्सर्ट
1983 विश्व कप का हिस्सा रहे क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने लता मंगेशकर के साथ अपने जुड़ाव को याद करते हुए एक तस्वीर शेयर की, जिसमें कीर्ती, मोहिंदर अमरनाथ और कपिल देव लता मंगेशकर के साथ खड़े हुए हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- लता दीदी हम आपको याद करेंगे। 1983 विश्व कप की पूरी टीम आपके योगदान को कभी नहीं भुला सकेगी। आपने इंद्रप्रस्थ स्टेडियम (अब आईजीआई स्टेडियम) में फंड जुटाने के लिए जो लता मंगेशकर नाइट का आयोजन किया था वो हमेशा याद रहेगा। हम आजीवन आपके ऋणी हैं।
Recommended Video

हमेशा याद आएंगी लता
बता दें कि लता मंगेशकर 8 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव हुई थीं, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पलताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनका 6 फरवरी को निधन हो गया।












Click it and Unblock the Notifications