विक्की कौशल को इतनी सी बात पर कैटरीना ने दी थी शादी नहीं करने की धमकी, एक्टर पर भड़क गई थी पत्नी
Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं। दोनों की रोमांटिक तस्वीर अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कैटरीना ने उन्हें शादी नहीं करने की धमकी दी थी।
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2021 में शादी की थी। विक्की ने शादी से पहले अपनी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की आधी शूटिंग कर ली थी। लेकिन जब शादी हो गई थी तो उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से कैटरीना काफी गुस्सा हो गई थीं।

पिंकविला को दिए एक पुराने इंटरव्यू में विक्की कौशल ने बताया था कि फिल्म जरा हटके जरा बचके की शूटिंग पूरी करने के लिए शादी के दो दिन बाद ही सेट पर वापस लौटना पड़ा था। जब कैटरीना को इस बात का पता चला तो उन्होंने सीधे तौर पर उन्हें शादी न करने की धमकी दी थी।
विक्की कौशल ने इस पूरे किस्से को साझा कर कहा था, 'मैंने फिल्म की आधी शूटिंग पूरी कर ली थी। इसके बाद मैंने शादी के लिए छुट्टी ले ली थी। शादी होने के दो दिन बाद ही मैं काम पर लौट गया था। ये देखकर कैटरीना बुरी तरह भड़क गई थीं। मुझे इस बात की धमकी मिल गई कि अगर तुम्हें सेट पर ही जाना है तो शादी ही रहने दो।'
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने रिलेशनशिप को प्राइवेट रखा था। उन्हें कई बार साथ में स्पॉट किया गया जिसके बाद कपल की डेटिंग की खबरें उड़ी। इसके बाद कपल ने साल 2021 में शादी कर ली। फिलहाल कपल अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
वहीं विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म बैड न्यूज में देखा गया था। जिसे बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला। अब जल्द ही एक्टर अपनी अगली फिल्म 'छावा' में नजर आएंगे। जिसका टीजर रिलीज हो चुका है। 20 अगस्त को 'छावा' का टीज़र एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
ये भी पढ़ें: Vicky Kaushal को लगा तगड़ा झटका, रिलीज होते है 'सैम बहादुर' हुई ऑनलाइन लीक, इन साइट्स पर देखें फिल्म












Click it and Unblock the Notifications