VIDEO: जब नशे में धुत कपिल शर्मा ने PM मोदी से पूछा- ये हैं आपके अच्छे दिन? जानिए क्यों किया था ऐसा

मुंबई, 29 जनवरी। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपने नेटफ्लिक्स 'कपिल शर्मा: आई एम नॉट डन येट' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस शो में स्टैंडअप कॉमेडियन के तौर पर नजर आए कपिल शर्मा ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में कई ऐसे खुलासे किए जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे। कपिल ने अपना बचपन, स्ट्रगल, सक्सेस और फिर कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर ढेर सारे किस्से सुनाए। इस बीच कपिल ने उस ट्वीट का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने पीएम मोदी से पूछा था- ये हैं आपके अच्छे दिन?

नेटफ्लिक्स पर कपिल ने शेयर किया किस्सा

नेटफ्लिक्स पर कपिल ने शेयर किया किस्सा

कॉमेडियन कपिल शर्मा गंभीर से गंभीर बात को भी मजाकिया अंदाज में लोगों के सामने रख देते हैं। इससे सुनने वाले को बुरा भी फील नहीं होता और उनकी भड़ास भी निकल जाती है। 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' और 'द कपिल शर्मा शो' की सफलता के बाद उन्होंने काफी नाम और पैसा कमाया। हालांकि इस दौरान कुछ ऐसे पल भी गुजरे जब वह नशे के आदि हो गए और डिप्रेशन का भी शिकार हो गए।

...जब कपिल को भागना पड़ा मालदीव

...जब कपिल को भागना पड़ा मालदीव

नेटफ्लिक्स के शो में कपिल शर्मा ने अपने उन्हीं फेज का जिक्र किया और कई अनसुनी बातें बताईं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को किए उस ट्वीट का भी जिक्र किया जिसके बाद उपजे विवाद से बचने के लिए उन्हें एक सप्ताह के लिए मालदीव भागना पड़ा था। बात उस समय की है जब कपिल शर्मा सक्सेस की ऊंचाइयों पर पहुंच चुके थे और घर पर बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान वो मुंबई में अपना एक ऑफिस खोलना चाहते थे, लेकिन कथित रूप से बीएमसी घूस मांग रही थी।

शराब के नशे में कर डाली ये गलती

शराब के नशे में कर डाली ये गलती

एक रात शादी से पहले कपिल शर्मा अपने घर में बैठकर शराब पी रहे थे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'जैसे-जैसे पैग बढ़ते गए वैसे-वैसे अलग-अलग मुद्दों पर ट्वीट करता गया।' कपिल ने कहा, 'पहला पैग गटकने के बाद मुझे घर की सिचुएशन पर गुस्सा आया। दूसरे पैग के बाद मुझे सोसायटी में कमियां दिखने लगीं। तीसरे पैग के बाद तो मैं नेशनल लेवल तक पहुंच गया था।'

कपिल के साथ उनका कुक भी लगा रहा था पैग

कपिल के साथ उनका कुक भी लगा रहा था पैग

कपिल ने आगे कहा, 'मेरे साथ मेरा कुक भी था, मैंने सोचा जब वो तीन पैग लेने के बाद अपने बॉस के साथ फ्रैंक हो रहा है तो मैं भी अपने बॉस के साथ फ्रैंक हो जाता हूं।' इसी दौरान नशे में धुत कपिल शर्मा ने ट्विटर पर पीएम नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा, 'मैं बीते 5 साल से 15 करोड़ इनकम टैक्स दे रहा हूं और मुझे अपना ऑफिस बनवाने के लिए बीएमसी को 5 लाख रुपए की घूस देनी पड़ रही है।'

क्या यही हैं आपके अच्छे दिन?

क्या यही हैं आपके अच्छे दिन?

कपिल ने कहा, 'ये ट्वीट करने के बाद मैं वॉशरूम गया और वापस आकर फिर एक ट्वीट किया- 'क्या यही हैं आपके अच्छे दिन?' इसके बाद उनके समर्थकों ने मुझे जो प्रसाद दिया है, जो गालियां पड़ीं, मैं आपको बता नहीं सकता।' कपिल के मुताबिक उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उनके ट्वीट का क्या असर पड़ने वाला है। अगल सुबह जब कपिल की नींद खुली तो उनकी बिल्डिंग के सामने मीडिया की लाइन लगी थी। इन सब का सामना न करना पड़े इसलिए वो मालदीव चले गए थे।

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा शो में पहुंचे शार्क टैंक इंडिया निवेशकों की टीम, कॉमेडियन की हो गई बोलती बंद, देखें वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+