अपनी ही बात से पलटे अक्षय कुमार, पहले बोले- 'पैसों के लिए नहीं करता' और अब 'कुछ भी कर सकता हूं'

अक्षय कुमार का कहना है कि लोग उनसे पूछते हैं कि, वह साल में इतनी फिल्में क्यों करते हैं। जिसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि वह पैसे के लिए कैसा भी रोल कर सकते हैं।

मुंबई, 28 जुलाई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार साल में कईं फिल्में करते हैं। हालांकि साल 2022 उनके लिए कुछ खास नहीं रहा। उनकी इस साल जितनी भी फिल्म रिलीज हुई है सभी फ्लॉप साबित हुई। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म रक्षा बंधन को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने उन लोगों के सवाल का जवाब दिया जो लोग उनसे कहते हैं कि वह साल में आखिर इतनी फिल्में क्यों करते हैं।

साल में इतनी फिल्म क्यों करते हैं अक्षय कुमार?

साल में इतनी फिल्म क्यों करते हैं अक्षय कुमार?

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की पिछली 2 फिल्में 'बच्चन पांडे' और 'सम्राट पृथ्वीराज' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। इन दो फिल्मों के बाद अब जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन रिलीज होने वाली है। जिसके लिए एक्टर इन दिनों प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। इस बीच एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, आखिर वह क्यों इतनी सारी फिल्में करते हैं?

 'पैसों के लिए कैसा भी रोल'

'पैसों के लिए कैसा भी रोल'

अक्षय कुमार ने कहा कि, 'लोग मुझसे कहते हैं कि आखिर मैं इतनी सारी फिल्में क्यों करता हूं? मैंने अपने जीवन में तीन चीजें समझी हैं, काम, पैसा और कर्म। मैं बहुत मेहनत करता हूं जितनी मैं कर सकता हूं। मैं अपने रास्ते में आने वाले किसी भी काम को ना नहीं कहता। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि रोल क्या है, कौन सी फिल्म है या कौन सा विज्ञापन है। क्योंकि काम से पैसा आता है और मैं उससे मैं कोशिश करता हूं कि अच्छा काम करने की। इसलिए आप जितना काम करते हैं उतना कमाते हैं इससे मुझे नहीं लगता इसमें कुछ गलत है'।

अपनी ही बात से पलटे अक्षय कुमार

अपनी ही बात से पलटे अक्षय कुमार

आपको बता दें कि, फिल्म बच्चन पांडे के प्रमोशन के दौरान जब फैंस ने उन पर आरोप लगाया था कि, वह इतनी सारी फिल्में इसलिए करते हैं क्योंकि वह लालची हैं। इसका करारा जवाब देते हुए अक्षय कुमार ने कहा था कि, 'मैं पैसों के लिए काम नहीं करता हूं बल्कि जुनून के लिए काम कर रहा हूं जिस दिन मुझे लगेगा कि मेरी दिलचस्पी खत्म हो रही है उस दिन में काम करना बंद कर दूंगा'।

इस दिन रिलीज होगी अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन'

इस दिन रिलीज होगी अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन'

बता दें कि, अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म रक्षा बंधन 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी अहम भूमिका दिखाई देंगी। इस फिल्‍म में अक्षय की चार बहने बनीं हैं एक्‍ट्रेस साद‍िया खतीब, स्‍मृति श्रीकांत, दीपिका खन्ना और एक्‍ट्रेस सहजमीन कौर हैं। फैंस को अक्षय कुमार की इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

इस फिल्म में भी नजर आएंगे अक्षय

इस फिल्म में भी नजर आएंगे अक्षय

इसके अलावा अक्षय कुमार फिल्म सेल्फी में भी नजर आएंगे। जो कि, एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म होगी। ये फिल्म 24 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में इमरान हाशमी, डायना पेंटी और नुसरत भरुचा भी नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+