रणबीर-आलिया की शादी के बाद नीतू कपूर का बड़ा खुलासा, बताया- क्या थी ऋषि कपूर की आखिरी इच्छा

मुंबई, 17 अप्रैल: बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर रणबीर कपूर और क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए। पूरा कपूर खानदान रणबीर और आलिया की शादी में काफी खुश और मस्ती करता दिखा, लेकिन बेटे की शादी की सबसे ज्यादा खुशी मां को होती है, हालांकि रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर कई दफा अपनी खुशी जाहिर कर चुकी हैं, लेकिन अब उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि रणबीर के पिता ऋषि कपूर की आखिरी इच्छा क्या थी।

नीतू कपूर ने बताई ऋषि कपूर की आखिरी इच्छा

नीतू कपूर ने बताई ऋषि कपूर की आखिरी इच्छा

रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से अपनी शादी में दिवंगत पिता ऋषि कपूर को याद किया। एक्टर के हाथों में पिता की तस्वीर लिए फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता था कि रणबीर अपने पापा को कितना मिस कर रहे होंगे। अब एक बार फिर ऋषि कपूर को याद करके नीतू कपूर इमोशनल होती नजर आईं। रिएलिटी शो 'हुनरबाज' के सेट का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की आखिरी इच्छा के बारे में खुलासा किया।

'हुनरबाज' के सेट पर किया खुलासा

'हुनरबाज' के सेट पर किया खुलासा

दरअसल, टैलेंट हंट रियलिटी शो 'हुनरबाज' का एक प्रोमो वीडियो क्लिप सामने आया है, जिसमें नीतू कपूर ने बताया, 'ये ऋषि जी की लास्ट विश थी कि मेरे बेटे की शादी हो, और मैं देख रही हूं कि उनकी लास्ट विश पूरी हो रही है। मेरी सिर्फ इच्छा थी कि काश वह वहां पर होते, लेकिन वह देख रहे हैं।' इससे पहले नीतू कपूर ने बेटे रणबीर की शादी के ए‍क दिन बाद शुक्रवार को एक पोस्‍ट शेयर अपने मन की बात लिखी, जो काफी फैंस को काफी इमोशनल कर गई।

बेटे के साथ फोटो शेयर कर इमोशनल हुईं नीतू कपूर

बेटे के साथ फोटो शेयर कर इमोशनल हुईं नीतू कपूर

नीतू कपूर ने बेटे के साथ अपनी फोटो शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'ये फोटो कपूर साहब (ऋषि कपूर) को समर्पित है। आज आपकी इच्छा पूरी हो गई।' नीतू कपूर अक्सर ऋषि कपूर को याद करते हुए उनको थ्रोबैक फोटो पोस्ट शेयर करती हैं। आपको बता दें कि दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर का 30 अप्रैल, 2020 को निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार को आज तक उनकी कमी खल रही है।

14 अप्रैल को हुई रणबीर-आलिया की शादी

14 अप्रैल को हुई रणबीर-आलिया की शादी

मालूम हो कि गुरुवार (14 अप्रैल) को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी में कपूर परिवार और भट्ट फैमिली के साथ कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। यहां तक की दोनों सितारों ने शादी को आखिरी वक्त तक मीडिया से दूर ही रखा। वहीं फैमिली के लोगों ने भी शादी पर चुप्पी बनाए रखी। आलिया और रणबीर करीब 5 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद आखिरकार 14 अप्रैल को दोनों ने शादी कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+