Shah Rukh Khan और उनके बेटे आर्यन खान को लेकर ये क्या बोल गईं समीर वानखेड़े की पत्नी? लिख दी ऐसी बात
Shah Rukh Khan and Sameer Wankhede: 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' वेब सीरीज की रिलीज के बाद से ही इसे लेकर कई तरह के विवाद खड़े हो गए हैं। हालांकि ये सीरीज लोगों को खूब पसंद आ रही है लेकिन इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल भी किए जा रहे हैं।
'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को लेकर शुरू हुआ बवाल
आपको बता दें कि वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के डायरेक्टर सुपरस्टार शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान हैं। इस सीरीज को शाहरुख खान की पत्नी और आर्यन की मां गौरी खान ने प्रोड्यूसर किया है। ये सीरीज गत 18 सितंबर 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।

समीर वानखेड़े की पत्नी ने कही ऐसी बात
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर वानखेड़े ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ बनी सीरीज की तारीफ की है। इसके अलावा उन्होंने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के काम की भी तारीफ की है।
क्रांति रेडकर वानखेड़े ने शेयर किया पुराना वीडियो
-हालांकि क्रांति रेडकर वानखेड़े ने आर्यन खान की इस नई सीरीज में उनके पति समीर वानखेड़े के चित्रण पर आपत्ति जताई है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में, क्रांति रेडकर वानखेड़े ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके पति समीर वानखेड़े एक नशा-विरोधी जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
-इस पोस्ट को शेयर करते हुए समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर वानखेड़े ने कैप्शन में लिखा है- ड्रग्स की समस्या गंभीर है, ये ऐसी चीज नहीं है जिसका मजाक उड़ाया जाए या जिस पर हंसा जाए। उम्मीद है कि लोग इस समस्या की गंभीरता को बहुत देर होने से पहले समझेंगे। @swankhede.irs, अच्छा काम करते रहिए, समाज में आपका योगदान अतुलनीय है और हम सभी को आप पर बहुत गर्व है।
-क्रांति रेडकर वानखेड़े ने आगे कहा कि छुट्टियों या अवकाश के बजाय, समीर वानखेड़े सप्ताहांत में नशा विरोधी जागरूकता व्याख्यान और कार्यक्रम आयोजित करते हैं, युवाओं से बात करते हैं, उनके युवा मन को आकार देते हैं और फिर हैशटैग #nashamuktbharatcampaign के साथ समापन करते हैं।
समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान के खिलाफ दायर की याचिका
-जानकारी के अनुसार समीर वानखेड़े ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने आर्यन खान की हालिया रिलीज वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में अपनी इमेज के गलत चित्रण पर आपत्ति जताई है।
-समीर वानखेड़े के अनुसार, पहले एपिसोड का एक किरदार उनके एनसीबी अधिकारी के रूप में बिताए समय से काफी प्रेरित है और उसे गलत तरीके से बॉलीवुड हस्तियों को निशाना बनाते हुए दिखाया गया है।
-अपनी शिकायत में समीर वानखेड़े ने सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का नाम लेते हुए आरोप लगाया है कि इस वेब सीरीज की अवधारणा और क्रियान्वयन जानबूझकर उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के इरादे से किया गया था। उन्होंने 2 करोड़ रुपये का हर्जाना भी मांगा है।
आर्यन खान को लेकर शुरू हुआ था ऐसा विवाद
-ये विवाद साल 2021 में कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर हुए छापे की याद दिलाता है, जब तत्कालीन एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। आर्यन खान को जमानत मिलने से पहले 25 दिन जेल में बिताने पड़े थे और बाद में सबूतों के अभाव में एनसीबी की चार्जशीट से उनका नाम हटा दिया गया था।
-वहीं साल 2023 में, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने समीर वानखेड़े और चार अन्य के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने आर्यन खान का नाम साफ करने के लिए 25 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी थी।












Click it and Unblock the Notifications