'मर्दों को पीरियड्स होना चाहिए', शादी के बाद ये क्या बोल गईं Rashmika Mandanna? फिर बताई ऐसी इच्छा

Rashmika Mandanna: साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक में अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती के लिए फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। दरअस रश्मिका मंदाना ने हाल ही में साउथ के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के साथ शादी कर ली है।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने गत 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में प्राइवेट तरीके से शादी की है। हालांकि शादी के बाद कपल की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धम मचा दी थी। अब आगामी 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया है।

Rashmika Mandanna

शादी की खबरों के बीच ये क्या बोल गईं रश्मिका मंदाना?

-शादी की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना का एक पुराना बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फिर से बहस छेड़ दी है। दरअसल एक पुराने पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान रश्मिका मंदाना ने महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात की थी।

-बातचीत के दौरान रश्मिका मंदाना ने कहा था कि पुरुषों को कम से कम एक बार पीरियड्स के दर्द का अनुभव होना चाहिए ताकि वह महिलाओं की शारीरिक और मानसिक परेशानियों को बेहतर तरीके से समझ सकें।

रश्मिका मंदाना ने कहा- मर्दों को भी पीरियड्स होना चाहिए

-रश्मिका मंदाना ने कहा था- मैं चाहती हूं कि पुरुष कम से कम एक बार पीरियड्स होने चाहिए ताकि उन्हें समझ आए कि महिलाएं किस तरह के दर्द और भावनात्मक बदलावों से गुजरती हैं।

-रश्मिका मंदाना ने आगे बताया था कि हॉर्मोनल बदलावों के कारण महिलाओं को कई तरह की भावनात्मक और शारीरिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उनके मुताबिक इन अनुभवों को सिर्फ समझाने से नहीं बल्कि महसूस करने से ही सही मायने में जाना जा सकता है।

-हालांकि रश्मिका मंदाना ने ये बात संवेदनशीलता के साथ महिलाओं के दर्द को समझाने के उद्देश्य से कही थी लेकिन सोशल मीडिया पर इस बयान पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं।

सोशल मीडिया पर फिर क्यों वायरल हुआ ये बयान?

शादी और रिसेप्शन की खबरों के बीच जैसे ही रश्मिका मंदाना चर्चा में आईं, उनका ये पुराना वीडियो फिर से वायरल होने लगा। कई यूजर्स ने उनके बयान का सपोर्ट किया जबकि कुछ लोगों ने इसे अलग नजरिए से देखा। फिलहाल सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है।

नेशनल क्रश से पैन इंडिया स्टार तक का सफर

-रश्मिका मंदाना ने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्म इंडस्ट्री से की थी और धीरे-धीरे पैन-इंडिया स्टार बन गईं। आज वह बॉलीवुड में भी मजबूत पहचान बना चुकी हैं। फैंस उन्हें प्यार से नेशनल क्रश कहते हैं और उनकी तस्वीरें और वीडियोज अक्सर इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं।

-शादी की चर्चाओं के बीच रश्मिका मंदाना का पुराना बयान एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गया है। ये मामला सिर्फ एक सेलिब्रिटी बयान नहीं बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य और संवेदनशील मुद्दों पर समाज में जागरूकता की जरूरत को भी सामने लाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+