सलमान खान और कंगना रनौत को लेकर ये क्या बोल गए मुनव्वर फारूकी? सरेआम खोली दोनों की ऐसी पोल
Munawar Faruqui: फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन और टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' के विनर मुनव्वर फारूकी अब एक नई पारी के लिए तैयार हैं। एक्टिंग और कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाने के बाद अब मुनव्वर अपना खुद का शो होस्ट करने जा रहे हैं।
सलमान खान और कंगना रनौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
आपको बता दें कि मुनव्वर फारूकी के इस नए शो का नाम 'पति पत्नी और पंगा' है, जिसकी जिम्मेदारी अब पूरी तरह उन्हीं के कंधों पर है। शो शुरू होने से पहले मुनव्वर ने मीडिया से बातचीत की, जिसमें उन्होंने सलमान खान और कंगना रनौत से जुड़े सवालों का भी बड़े दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया है।

मुनव्वर फारूकी के रिएलिटी शोज
जानकारी के अनुसार मुनव्वर फारूकी रिएलिटी शो 'लॉकअप' में कंगना रनौत के साथ नजर आए थे, जहां उन्होंने शो की ट्रॉफी अपने नाम की थी। इसके बाद वह 'बिग बॉस 17' का भी हिस्सा बने थे, जिसे सलमान खान होस्ट करते हैं और वहां भी उन्होंने जीत हासिल की थी।
कंगना रनौत को लेकर मुनव्वर फारूकी ने कही ऐसी बात
-जब मुनव्वर फारूकी से पूछा गया कि इन दोनों सुपरस्टार्स से उन्होंने क्या सीखा, तो उन्होंने बेहद ईमानदारी और ह्यूमर के साथ जवाब दिया। मुनव्वर ने कंगना रनौत की जमकर तारीफ करते हुए कहा- कंगना रनौत सेट पर कभी लेट नहीं आतीं। उनके समय पर आने की आदत ने मुझे सिखाया कि प्रोफेशनलिज्म क्या होता है।
-मुनव्वर फारूकी ने आगे कहा- ये जरूरी नहीं कि काम करने के लिए देर करना पड़े, आप वक्त पर पहुंचकर भी सब मैनेज कर सकते हैं। मुनव्वर पारूकी ने कहा कि कंगना रौनत का सोचना था कि इंसान को हर जगह से कुछ न कुछ सीख मिलती है, लेकिन जरूरी है कि वह उसमें से अच्छी बातों को ही अपनाए।
सलमान खान से क्या सीखा?
मुनव्वर फारूकी ने सलमान खान पर मजाकिया अंदाज में तंज कसते हुए कहा- सलमान भाई से मैंने लेट आना सीखा है। अब कहीं-कहीं मैं भी थोड़ा लेट हो जाता हूं।
हालांकि तुरंत उन्होंने अपनी बात को संतुलित करते हुए जोड़ा- लेकिन अगर किसी से मैंने दया, उदारता और विनम्रता सीखी है, तो वो सलमान भाई हैं। उनके जितना काइंड इंसान शायद ही कोई हो।
मुनव्वर फारूकी का नया शो
आपको बता दें कि अब मुनव्वर फारूकी जल्द ही पति पत्नी और पंगा नामक नए शो को होस्ट करते नजर आएंगे। शो से क्या उम्मीदें हैं, ये तो आने वाले वक्त में पता चलेगा, लेकिन मुनव्वर की बेबाकी और हास्य का तड़का शो में खूब एंटरटेनमेंट लेकर आएगा, इसमें कोई शक नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications