Zubeen Garg Funeral: क्या थी जुबीन गर्ग की जाति? कौन सा धर्म मानते थे सिंगर? कैसे संपन्न हुआ अंतिम संस्कार?

Zubeen Garg Funeral: बॉलीवुड के फेमस सिंगर जुबीन गर्ग पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। जुबीन गर्ग के निधन से पूरे असम में शओक की लहर दौड़ गई है। उनकी अंतिम विदाई के मौके पर ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल था।

गुवाहाटी में हुआ अंतिम संस्कार
52 वर्षीय जुबीन गर्ग का गुवाहाटी में हुआ अंतिम संस्कार दुनिया के चौथे सबसे बड़े जनसमूह वाले अंतिम संस्कार के रूप में दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसी विशाल भीड़ अब तक माइकल जैक्सन, पोप फ्रांसिस और क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय जैसे दिग्गजों की अंतिम विदाई में देखने को मिली थी।

Zubeen Garg

छोटी बहन पाल्मी बोरठाकुर ने दी मुखाग्नि

जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार पूरा राजकीय सम्मान के साथ किया गया है। इस दौरान जनसैलाब उड़ पड़ा था। कमरकुची स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार उनकी छोटी बहन पाल्मी बोरठाकुर द्वारा किया गया। इस मौके पर जुबीन की पत्नी गरिमा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।

क्या थी जुबीन गर्ग की जाति?

जानकारी के अनुसार जुबीन गर्ग का जन्म मेघालय के तुरा में एक असमिया ब्राह्मण परिवार में मोहिनी मोहन बोरठाकुर और स्वर्गीय इली बोरठाकुर के यहां हुआ था। उनका नाम संगीतकार जुबिन मेहता के नाम पर रखा गया था और उन्होंने अपने उपनाम के रूप में अपना गोत्र गर्ग इस्तेमाल किया था।

कौन सा धर्म मानते थे जुबीन गर्ग?

जुबीन गर्ग खुद को अधार्मिक मानते थे। वह साफ कहते थे कि वह जाति और धर्म जैसी चीजों पर यकीन नहीं करते हैं।

सिर्फ गायक नहीं, सांस्कृतिक धरोहर थे जुबीन गर्ग

जुबीन गर्ग को उनके चाहने वालों ने सिर्फ एक सिंगर नहीं, बल्कि असमिया संगीत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले महानायक माना है। कई भाषाओं और शैलियों में गाने की उनकी अद्भुत कला ने उन्हें विशेष मुकाम दिलाया था।

कैसे हुई थी जुबीन गर्ग की मौत?

-जानकारी के अनुसार फेमस सिंगर और म्यूजिशियन जुबीन गर्ग का गत 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान दुखद निधन हो गया था। सिंगापुर पुलिस ने उन्हें समंदर से बचाया और पास के एक अस्पताल ले गई थी, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

-डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद जुबीन गर्ग को बचाया नहीं जा सका। सिंगापुर के अस्पताल में ट्रीटमेंट के दौरान ही 52 के सिंगर की मौत हो गई। खबर है कि वह नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में प्रस्तुति देने सिंगापुर गए थे, जहां उन्हें 20 सितंबर 2025 की शाम को मंच पर प्रस्तुति देनी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+