Sitaare Zameen Par: क्या है Pay-Per-View मॉडल, जिसके जरिए Aamir Khan करने वाले हैं करोड़ों की कमाई

Aamir Khan Pay‑per‑View film: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर भारतीय सिनेमा की दिशा में एक नई पहल लेकर सामने आए हैं। उनकी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'सितारे जमीन पर' अब सिनेमाघरों से निकलकर डिजिटल दुनिया में कदम रखने जा रही है - लेकिन एक खास तरीके से।

आमिर खान ने ऐलान किया कि ये फिल्म अब 1 अगस्त 2025 से YouTube Movies पर Pay-Per-View मॉडल के तहत उपलब्ध होगी। भारत में इसे ₹100 में देखा जा सकेगा, वहीं अमेरिका, कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, स्पेन समेत 38 अंतरराष्ट्रीय बाजारों में यह फिल्म लोकल कीमतों पर देखी जा सकेगी।

what-is-pay-per-view-model-aamir-khan

आईए विस्तार से जानते हैं क्या है Pay-Per-View मॉडल? सीनेमा के प्रति क्या है आमिर खान की सोच...

क्या है Pay-Per-View मॉडल? What Is Pay‑per‑View Model

Pay-Per-View (PPV) एक डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन मॉडल है जिसमें दर्शक किसी खास फिल्म या कंटेंट को एक फिक्सड प्राइज पर एक बार देख सकते हैं। यह सब्सक्रिप्शन बेस्ड मॉडल से अलग होता है, क्योंकि यहां दर्शक को कंप्लीट सर्विस के लिए पैसा नहीं देना होता, बल्कि केवल उस एक कंटेंट के लिए पे करना होता है जिसे वह देखना चाहता है।

आसान शब्दों में कहें तो, Pay-Per-View का मतलब है - "एक बार देखो, एक बार भुगतान करो।" यह उन दर्शकों के लिए उपयोगी है जो केवल चुनिंदा फिल्में या शो देखना चाहते हैं, बिना पूरे ओटीटी प्लेटफॉर्म की सदस्यता लिए।

हर दर्शक तक पहुंचे सिनेमा: आमिर खान

'सितारे जमीन पर' को जून 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ₹250 करोड़ से अधिक की कमाई की। फिल्म को इसकी प्रेरणादायक कहानी और शानदार अभिनय के लिए खूब सराहा गया। यह फिल्म 2007 में आई 'तारे जमीन पर' की तरह ही देखी जा रही है। इस बार आमिर खान एक बास्केटबॉल कोच की भूमिका में हैं जो 10 दिव्यांग खिलाड़ियों को ट्रेन करता है।

फिल्म स्पैनिश फिल्म 'Champions' की ऑफिशियल रीमेक है। इस फिल्म में आमिर के साथ जेनेलिया डिसूजा उनकी पत्नी के भूमिका में है। इसके अलावा आरोष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशिष पेंडसे, ऋषभ जैन और सिमरन मंगेशकर जैसे कई नए चेहरों ने दमदार भूमिका निभाई है। अभिनेत्री जेनेलिया डिसूज़ा भी फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आई हैं।

60 वर्षीय अभिनेता आमिर खान ने अपने बयान में कहा कि "पिछले 15 वर्षों से मैं इस बात से जूझ रहा हूं कि कैसे उन दर्शकों तक पहुंचा जाए जो थिएटर तक नहीं पहुंच सकते। इंटरनेट की बढ़ती पहुंच, UPI पेमेंट सिस्टम और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म के ज़रिए अब यह सपना साकार होता नजर आ रहा है। मेरी कोशिश है कि हर दर्शक को सिनेमा किफायती और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध हो।"

आमिर ने आगे कहा कि अगर यह मॉडल सफल होता है, तो इससे रचनात्मकता को नया आयाम मिलेगा और नई पीढ़ी के फिल्मकारों को भी एक वैकल्पिक मंच मिलेगा।

Aamir Khan के अपकमिंग प्रोजेक्ट

वहीं अगर आमिर के अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो मिस्टर खान इन दिनों अपनी अगली फिल्मों पर भी काम कर रहे हैं जिसमें'लाहौर 1947' है इसमें इनके अपोजिट प्रीति जिंटा नजर आएंगे। इसके 'एक दिन'में भी दिखेंगे इस फिल्म में उनके बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

इसके अलावा, वह जल्द ही 'कूली' फिल्म में रजनीकांत के साथ दिखाई देंगे, जिसका निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं और यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज़ होने जा रही है।

'सितारे जमीन पर' का Pay-Per-View मॉडल पर रिलीज होना भारतीय सिनेमा में एक नया अध्याय है। यह पहल न सिर्फ डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन के मायनों को बदल सकती है, बल्कि उन करोड़ों लोगों को सिनेमा से जोड़ सकती है जो अब तक थिएटर की पहुंच से बाहर थे। आमिर खान की यह सोच - "सिनेमा सबके लिए हो" - वाकई में आने वाले वक्त की दिशा तय कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+