क्या है Bad Boy Billionaires? सुब्रत रॉय की मौत के बाद क्यों इस सीरीज को लेकर हो रही हैं बातें?

Bad Boy Billionaires: सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का गत 14 नवंबर 2023 (मंगलवार) रात 10.30 बजे मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। उनके निधन के बाद सहारा समूह ने एक बयान जारी कर बताया है कि वह हाइपर टेंशन और डायबिटीज जैसी बीमारियों से लंबे समय से लड़ रहे थे। आखिरार कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मौत हो गई। बयान में कहा गया है कि गत 12 नवंबर 2023 को अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ने के चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद 14 नवंबर को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

सुब्रत रॉय की मौत के बाद ट्रेंड कर रही है 'बैड बॉय बिलियनेयर्स'
आज यानी 15 नवंबर 2023 (बुधवार) को सुब्रत रॉय का शव लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा जहां लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देंगे। आपको बता दें कि सुब्रत रॉय की मौत के बाद से ही अचानक ही नेटफ्लिक्स सीरीज 'बैड बॉय बिलियनेयर्स' (Bad Boy Billionaires) सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी है। बैड बॉय बिलियनेयर्स, साल 2020 में रिलीज हुई भारतीय नेटफ्लिक्स मूल डॉक्यूमेंट्री एंथोलॉजी वेबसीरीज है, जो विजय माल्या, नीरव मोदी, सुब्रत रॉय और रामलिंगा राजू सहित भारत के चार प्रमुख बिजनेस दिग्गजों के जीवन पर आधारित है।

bad boy billionaires

विजय माल्या, नीरव मोदी, सुब्रत रॉय और रामलिंगा राजू की कहानी
विजय माल्या, नीरव मोदी, सुब्रत रॉय और रामलिंगा राजू- इन चारों लोगों ने बिजनेस के क्षेत्र में काफी सफलता हासिल की। हालांकि भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद इनकी जिंदगी ही बदल गई थी। इनमें से एक हैं सुब्रत रॉय जो कि एक बहुत ही सफल बिजनेसमैन रह चुके हैं। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में की थी। सहारा ग्रुप की वेबसाइट के मुताबिक उनकी कंपनी के पास 9 करोड़ निवेशक और ग्राहक हैं।

2 सितंबर 2020 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी ये सीरीज
वहीं अगर बैड बॉय बिलियनेयर्स की बात करें तो नेटफ्लिक्स ने गत 24 अगस्त 2020 को फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर लॉन्च किया था। हालांकि कानूनी कारणों के चलते ट्रेलर को बाद में सोशल मीडिया से हटा दिया गया था। इस वेब सीरीज को 2 सितंबर 2020 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था।

भारत में सबसे ज्यादा देखी गई थी ये सीरीज
बैड बॉय बिलियनेयर्स बेस सीरीज के कुल 4 एपिसोड हैं। लोगों को ये सीरीज खूब पसंद आई थी। ये वेब सीरीज भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले नेटफ्लिक्स सीरीज के रूप में फेमस हुई। इस सीरीज ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को टॉप पर ला दिया था। इसे सबसे ज्यादा देखी जाने वाली डॉक्यूमेंट्री का नाम दिया गया। सिर्फ इतना ही नहीं साल 2021 में इस वेस सीरीज ने फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीता।

सीरीज से जुड़े थे ये कानूनी मुद्दे
इस वेब सीरीज के साथ कई कानूनी मुद्दे भी जुड़े रहे थे। खबर है कि 28 अगस्त 2020 को बिहार जिला अदालत में इस डॉक्यूमेंट्री की रिलीज़ के खिलाफ दो याचिकाएं दायर की गई थीं। बिहार कोर्ट ने नेटफ्लिक्स प्लेटफॉर्म में बैड बॉय बिलियनेयर्स डॉक्यूमेंट्री की रिलीज के खिलाफ सुब्रत रॉय द्वारा दायर याचिका पर अंतरिम रोक आदेश पारित किया। बिहार कोर्ट के स्थगन आदेश के बाद, नेटफ्लिक्स ने डॉक्यूमेंट्री रिलीज पर रोक लगाने के अदालत के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की धमकी दी थी।

चार में से तीन एपिसोड ही हो पाए थे रिलीज
इसके बाद 2 सितंबर 2020 को सुप्रीम कोर्ट ने नेटफ्लिक्स द्वारा दायर राहत की याचिका को खारिज कर दिया था और डॉक्यूमेंट्री की रिलीज पर रोक के आदेश को बरकरार रखा था। बाद में 5 अक्टूबर 2020 को, नेटफ्लिक्स ने एंथोलॉजी में चार में से तीन एपिसोड रिलीज़ किए थे जिनमें विजय माल्या, नीरव मोदी और सुब्रत रॉय शामिल थे जबकि रामलिंग राजू के बारे में अंतिम एपिसोड कानूनी निषेधाज्ञाओं से घिरा रहा और इसे अभी तक रिलीज नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+