क्या है अमिताभ बच्चन की जाति? पाकिस्तान से भी जुड़ा है कनेक्शन, अब खुल गए महानायक के सारे राज

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जल्द ही टीवी के पॉपुलर रिएलिटी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के नए सीजन में नजर आने वाले हैं। शो का नया प्रोमो भी इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है अमिताभ बच्चन की जाति?
इसी बीच अमिताभ बच्चन को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। हाल ही में बिग बी की जाति को लेकर भी लोगों ने इंटरनेट पर कई तरह के सवाल उठाए थे। लोग उनकी जाति, धर्म और पाकिस्तान से कनेक्शन को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं।

Amitabh Bachchan

इंकलाब श्रीवास्तव था बिग बी का पहला नाम

आपको बता दें कि पहले अमिताभ बच्चन का नाम इंकलाब श्रीवास्तव था। उनके माता-पिता ने ही उनका ये नाम रखा था। लेकिन बाद में पिता हरिवंश राय बच्चन ने सुमित्रानंदन पंत के कहने पर बेटे का नाम अमिताभ रख दिया था। बाद में बिग बी ने अपने नाम के पीछ पिता का उपनाम लगा लिया था।

अवधी हिंदू चित्रगुप्तवंशी कायस्थ हैं अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन अवधी हिंदू चित्रगुप्तवंशी कायस्थ हैं। बिग बी ने केबीसी के एक एपिसोड में बताया था कि वह आधे सिख हैं। अमिताभ बच्चन ने कहा था- मेरे बापूजी उत्तर प्रदेश थे और मेरी मां सिख परिवार से थीं। ऐसे में मैं आधा सरदार हूं।

अमिताभ बच्चन की मां का था पाकिस्तान से कनेक्शन

-जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन का जन्म पाकिस्तान के लायपुर में हुआ था। उनका असली नाम तेजवंत कौर संधू था। उन्होंने हरिवंश राय बच्चन से प्रयागराज के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में शादी की थी।

-अमिताभ बच्चन कायस्त है लेकिन उनके सरनेम के चलते किसी को भी उनकी जाति के बारे में पता नहीं चलता है। जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन के छोटे भाई का नाम अजिताभ बच्चन है और उनके 4 बच्चे हैं।

श्रीवास्तव से बच्चन क्यों बने अमिताभ?

-अमिताभ बच्चन ने खुद अपना सरनेम बदलने की वजह बताई थी। अमिताभ बच्चन ने बताया था कि जब स्कूल में उनका एडमिशन हो रहा था तो उनके पिता ने उनके नाम के पीछे बच्चन जोड़ा था। दरअसल उनका मानना था कि ऐसा करने से कोई उनकी जाति नहीं जान पाएगा।

-आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की शादी एक पंजाबी हिंदू परिवार में हुई है। वहीं अमिताभ-जया की बहू ऐश्वर्या राय हिंदू तुलुवा बंट परिवार में जन्मी हैं। वह एक हिंदू घर की बेटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+