संजय कपूर की 30,000 करोड़ की कंपनी के साथ ये क्या हुआ? मां रानी कपूर ने किया ऐसा काम, खुला वसीयत का राज

Sunjay Kapur: बिजनेसमैन संजय कपूर की पोलो मैच के दौरान हुई मौत ने उनकी मां रानी सुरिंदर कपूर और पत्नी प्रिया सचदेव के बीच एक गंभीर लड़ाई को जन्म दे दिया है, जिसका सेंटर ऑफ प्वाइंट 30,000 करोड़ रुपये की वैश्विक कंपनी है।

मां रानी कपूर ने बेटे की मौत को लेकर कही ऐसी बात
दिवंगत संजय कपूर की मां रानी कपूर ने सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स (सोना कॉमस्टार) कंपनी की वार्षिक आम बैठक रोकने की मांग की थी। उनका दावा था कि बेटे संजय कपूर की मौत के 11 दिन बाद यानी गत 23 जून 2025 को उनसे दबाव में कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए थे।

Sunjay Kapur

संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर पर लग रहे ऐसे आरोप

संजय कपूर की मां रानी कपूर का दावा है कि ऑटो कंपोनेंट कंपनी में कपूर परिवार के हितों की वह एकमात्र प्रतिनिधि हैं। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन उन्होंने खास तौर पर कुछ निदेशकों की नियुक्ति के प्रस्ताव पारित करने पर आपत्ति जताई है। इसे संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर के संदर्भ में देखा जा रहा है।

पत्नी प्रिया सचदेव कपूर को बोर्ड में नियुक्त किया गया

-आपको बता दें कि कंपनी ने गत 25 जुलाई 2025 को अपनी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) आयोजित की थी जिसमें कहा गया था कि संजय कपूर की मां रानी कपूर साल 2019 से शेयरधारक नहीं हैं। साथ ही, कंपनी ने प्रिया सचदेव कपूर को गैर-कार्यकारी निदेशक भी नियुक्त किया है।

-रानी कपूर द्वारा कंपनी के बोर्ड को गत 24 जुलाई 2025 को लिखे गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि पिछले महीने संजय कपूर के अचानक निधन के कारण परिवार शोक में है, लेकिन कुछ लोगों ने परिवार की विरासत पर कब्जा करने और उसे हड़पने के लिए इसे एक उपयुक्त समय चुना है।

-जानकारी के अनुसार प्रिया सचदेव कपूर, जो एक पूर्व मॉडल और एक्ट्रेस हैं और एक कॉर्पोरेट लीडर भी रही हैं, ने अभी तक इस पर कुछ नहीं कहा है।

10 साल पहले की वसीयत में लिखी गई थी ऐसी बात

-रानी कपूर का दावा है कि 30 जून 2015 की वसीयत के अनुसार, वह अपने दिवंगत पति सुरिंदर कपूर की संपत्ति की एकमात्र लाभार्थी हैं। इससे वह सोना समूह की बहुसंख्यक शेयरधारक बन जाती हैं, जिसमें ऑटो कंपोनेंट कंपनी में उनकी हिस्सेदारी भी शामिल है।

-नियामक फाइलिंग के अनुसार, सोना कॉमस्टार जून 2021 से एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी है, जिसमें 71.98 प्रतिशत सार्वजनिक शेयरधारिता और 28.02 प्रतिशत हिस्सेदारी इसके कॉर्पोरेट प्रमोटर, ऑरियस इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (AIPL) के पास है।

कंपनी की तरफ से दिया गया ऐसा बयान

कंपनी का कहना है कि रानी कपूर कम से कम 2019 से उसकी शेयरधारक नहीं हैं। कंपनी ने कहा है- मई 2019 में, कंपनी को महत्वपूर्ण लाभकारी स्वामित्व की घोषणा प्राप्त हुई, जिसमें संजय कपूर को आरके फैमिली ट्रस्ट का एकमात्र लाभकारी स्वामी बताया गया है, जो ऑरियस इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (एआईपीएल) का एक महत्वपूर्ण शेयरधारक है।

मां रानी कपूर का दावा- संजय कपूर की मौत 'संदिग्ध'

-रानी कपूर ने दावा किया है कि जून 2025 में यूके में उनके बेटे संजय कपूर की मौत बेहद संदिग्ध और अस्पष्ट परिस्थितियों में हुई है। जानकारी के अनुसार संजय कपूर, जो कभी बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पति हुआ करते थे, का इंग्लैंड के विंडसर में पोलो खेलते समय अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पोलो मैच के दौरान एक मधुमक्खी संजय कपूर के मुंह में चली गई, जिसके कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

-मां रानी कपूर ने दावा किया है कि संजय कपूर के निधन के बाद, जब वह बहुत नाज़ुक मानसिक स्थिति में थीं, तब उन्हें कई कागजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया था। उन्होंने कंपनी को पत्र में लिखा है- ऐसे दस्तावेजों की विषय-वस्तु मुझे कभी नहीं बताई गई थी।

कंपनी ने रानी कपूर के दावों का किया खंडन

-वहीं रानी कपूर के इन दावों का खंडन करते हुए, सोना कॉमस्टार की तरफ से कहा गया है कि प्रिया सचदेव कपूर को एआईपीएल से प्राप्त नामांकन के आधार पर गैर-कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया था।

-कंपनी ने कहा है- स्पष्टता के लिए, कंपनी पुष्टि करती है कि संजय कपूर के निधन के बाद कंपनी ने रानी कपूर से कोई दस्तावेज पर न तो साइन करवाए हैं और न ही उनसे कुछ लिया गया है।

-12 जून 2025 को लंदन में संजय कपूर के निधन के बाद, कंपनी के बोर्ड ने गत 23 जून 2025 को सर्वसम्मति से जेफरी मार्क ओवरली को अध्यक्ष नियुक्त किया था।

संजय कपूर का पूरा परिवार

संजय कपूर के परिवार में उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव, मां रानी सुरिंदर कपूर, पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर से बच्चे समायरा और कियान, प्रिया से बेटा अजारियास, प्रिया की पहली शादी से बेटी सफीरा और बहनें मंधीरा कपूर स्मिथ और सुपर्णा कपूर मोटवानी हैं। संजय कपूर की पहली शादी 1996 से 2000 तक फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+