'ये क्या हुआ रेखा का हाल? क्या छिपा रही हैं', मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर एक्ट्रेस को देख लोगों के छुटे पसीने

Rekha Viral Video: सोशल मीडिया पर रेखा की ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। उन तस्वीरों में रेखा ने सिर पर कपड़ा भी बांध रखा था।

rekha

Rekha Viral Video: हिंदी सिनेमा की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा अपनी खूबसूरती का जलवा हर जगह बिखेरती नजर आती हैं। वह अब फिल्मों में भले ही कम नजर आती हों लेकिन इवेंट्स और पार्टीज में उनकी खूबसूरती आज के समय की हीरोइनों को मात दे सकती है। बीती रात रेखा बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर नजर आई थीं। यहां पहले से मौजूद पैपराजियों ने पहले तो रेखा की ढेर सारी तस्वीरें क्लिक कीं और उसके बाद उनसे बात करने लगे। आपको बता दें कि इन तस्वीरों में रेखा अपने ग्लैमरस अंदाज से काफी अलग नजर आ रही थीं। इस बार उनके चेहरे पर उनकी बढ़ती उम्र साफ झलक रही थी।

रेखा ही हालत देख लोग हुए परेशान
सोशल मीडिया पर रेखा की ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। उन तस्वीरों में रेखा ने सिर पर कपड़ा भी बांध रखा था। सिर्फ इतना ही नहीं रात 12 बजे उन्होंने सनग्लासेस भी लगा रखे थे। साथ ही उन्होंने अपने स्टोल के अंदर अपने हाथ भी छुपा रखे थे। लोगों को रेखा की ये हालत देखकर काफी हैरानी हो रही है। लोगों की मानें तो हर समय खुद को सजाकर रखने वाली रेखा की ये हालत बिल्कुल सही नहीं लग रही थी।

लोगों ने रेखा से पूछ लिए कई सवाल
रखा ने मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर खड़े होकर पैपराजी को कई पोज दिए लेकिन सीढ़ियों से नीचे उतरते ही वह बिल्कुल नहीं रुकीं और दौड़कर अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गईं। उनका ये वीडियो देखकर ऐसा लग रहा था जैसे कि वह कुछ छुपाने की कोशिश कर रही हों। लोग इस वीडियो को देखने के बाद हैरान हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि ऐसा उन्होंने क्यों किया है। लोगों ने रेखा से सवाल करने शुरू कर दिए हैं। देखें वीडियो-

फरजाना भी साथ में आईं नजर
जैसे ही रेखा और मनीष मल्होत्रा घर के सामने आते हैं पैपराजी उनकी फोटोज क्लिक करने लगते हैं। इस मौके पर रेखा की पर्सनल मैनेजर फरजाना भी उनके साथ नजर आती हैं। वहीं मनीष मल्होत्रा पैपराजियों से पूछते हैं- आप लोगों को मालूम कैसे पड़ता है? इस पर पैपराजी कहते हैं- कार नंबर सबके याद हैं हमें। वहीं मनीष पूछते हैं- मगर साढ़े 12 बजे? रेखा से वो सवाल करते हैं- आप कैसी हैं, वो कहती हैं- मैं बहुत अच्छी हूं।

लोगों ने कहा- क्या छिपा रही हैं?
रेखा का ये वीडियो वायरल होने के बाद से लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- बुढ़ापा आने का नाम ही नहीं ले रहा इनका तो। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- क्या कोई बतागा कि सिर पर इन्होंने पगड़ी क्यों बांध रखी है और रात में सनग्लासेस क्यों लगा रखे हैं। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ऐसा लग रहा है जैसे वो खुद को किसी चीज से छिपा रही हैं, शायद झुर्रियां या फिर कुछ और।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+