धर्मेंद्र की मौत के 4 दिन बाद क्या हो गई हेमा मालिनी की हालत? सरेआम बताई ऐसी बात, मिनटों में वायरल हुई फोटो
Hema Malini On Dharmendra: बॉलीवुड के फेमस एक्टर धर्मेंद्र गत 24 नवंबर 2025 (सोमवार) को 89 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उसी दिन दोपहर को उनका अंतिम संस्कार किया गया।
धर्मेंद्र की प्रेयर मीट का आयोजन
गत 27 नवंबर 2024 को देओल परिवार ने धर्मेंद्र की प्रेयर मीट का आयोजन किया था जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान, ऐश्वर्या राय जैसे कई दिग्गज सितारे शामिल हुए थे और दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।

हेमा मालिनी और सनी देओल का रिश्ता
हालांकि इस प्रार्थना सभा में धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां, ईशा देओल और अहाना देओल शामिल नहीं हुई थीं। इस बारे में कहा जा रहा था कि धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर और उनके बड़े बेटे सनी देओल नहीं चाहते थे कि हेमा मालिनी इस सभा में शामिल हों। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।
फूट-फूटकर रोने लगीं हेमा मालिनी
आपको बता दें कि गत 27 नवंबर 2025 को हेमा मालिनी ने भी मुंबई स्थित अपने घर पर धर्मेंद्र के लिए एक शोक सभा का आयोजन किया था। इस शोक सभा के बाद ही हेमा मालिनी एक बार फिर पति की यादों में डूब गई हैं। इस मौके पर हेमा मालिनी फूट फूटकर रोईं और इमोशनल नोट भी लिखा।
हेमा मालिनी ने शेयर कीं ऐसी तस्वीरें
-हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र संग अपनी कई दुर्लभ और अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं जिनके साथ दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है। आज यानी 28 नवंबर 2025 की सुबह हेमा मालिनी ने अपने इंस्टाग्राम पर कई पुरानी यादों को तस्वीरों के जरिए फैंस के सामने पेश किया। इनमें उनकी बेटियां, अहाना और ईशा देओल भी दिख रही हैं।
-एक तस्वीर हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की वेडिंग एनिवर्सरी की लगती है जिसमें एक्टर बड़ी सी वरमाला पहने मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में धर्मेंद्र हाथ में बर्थडे कार्ड पकड़े हुए हैं और हेमा मालिनी उनके बिल्कुल पास बैठी हैं। वहीं एक और तस्वीर में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे बेहद आत्मीयता के साथ कैमरे की ओर देख रहे हैं।
हेमा मालिनी ने लिखा ऐसा कैप्शन
-इन तस्वीरों को देखते ही फैंस भावुक हो उठे हैं और कमेंट सेक्शन में हेमा मालिनी को ढांढस बंधाने लगे हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट में हेमा मालिनी ने लिखा है- कुछ प्यारे फैमिली मोमेंट्स, बेहद अनमोल तस्वीरें। मुझे पता है कि तस्वीरें ज्यादा हैं लेकिन ये पहले कभी नहीं देखी गई थीं। इन्हें देखकर भावनाएं और पुरानी यादें उमड़ आती हैं।
-हेमा मालिनी की इस पोस्ट ने एक बार फिर लोगों को धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की खूबसूरत बॉन्डिंग की याद दिला दी है। धर्मेंद्र के निधन के तीन दिन बाद भी हेमा मालिनी ने अपने एक्स हैंडल पर दिवंगत पति संग कई खास तस्वीरें शेयर की थीं। उस समय उन्होंने एक लंबे और इमोशनल नोट में धर्मेंद्र को याद किया था।
पति धर्मेंद्र को याद कर हेमा मालिनी की हुई ऐसी हालत
-हेमा मालिनी ने लिखा था- धरम जी मेरे लिए बहुत कुछ थे। एक प्यारे पति, हमारी बेटियों ईशा और अहाना के दुलारे पिता, दोस्त, दार्शनिक, मार्गदर्शक और हर मुश्किल पल में मेरा सहारा। वो मेरे लिए सब कुछ थे। उनकी सहजता, प्यार और मिलनसार स्वभाव ने मेरे परिवार को भी उनका परिवार बना दिया।
-हेमा मालिनी ने आगे लिखा था- धर्मेंद्र की प्रतिभा, लोकप्रियता और विनम्रता ने उन्हें एक अद्वितीय स्थान दिया। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी उपलब्धियां अमर रहेंगी लेकिन मेरे लिए जो व्यक्तिगत खालीपन पैदा हुआ है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। जीवनभर वो जगह खाली रहेगी। हमारे साथ बिताए वर्षों की अनगिनत यादें अब मेरे पास खजाने की तरह हैं।
-धर्मेंद्र के जाने के बाद हेमा मालिनी की ये पोस्ट उनके अपार प्रेम, गहरी साझेदारी और साझा जीवन की अनमोल यादों का साक्षात प्रमाण हैं, जो फैंस के दिलों को भी गहरे तक छू रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications