दिलजीत दोसांझ ने ऐसा क्या किया कि योगी आदित्यनाथ की पुलिस ने लिखी ऐसी बात, सरेआम कहा ये सब

Diljit Dosanjh and UP Police: बॉलीवुड से लेकर पंजाबी फिल्मों के पॉपुलर सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने दिल लुमिनाति टूर 2024 के लिए सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस टूर में दिलजीत को जमकर उनके फैंस का प्यार मिल रहा है।

लखनऊ में था दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट
गत 22 नवंबर 2024 को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अपने कॉन्सर्ट के लिए पहुंचे थे। लखनऊ में आयोजित कॉन्सर्ट में दिलजीत ने अपने गानों और अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया था। दिलजीत को भी उत्तर प्रदेश के फैमस का अंदाज काफी पसंज आया है।

Diljit Dosanjh

दिलजीत दोसांझ ने की यूपी के लोगों की तारीफ
ऐसे में सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपने एक्स हैंडल पर उत्तर प्रदेश के लोगों की जमकर तारीफ की है। ज्वाइंट सीपी लखनऊ के आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया गया है। इस पोस्ट में कुछ फोटोज नजर आ रही हैं।

यूपी पुलिस का पोस्ट वायरल
इस पोस्ट में लिखा गया है- ज्वाइंट सीपी एल एंड ओ महोदय ने थाना क्षेत्र सुशांत गोल्फ सिटी में पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ के #दिल_लुमिनाटी_2024 प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत #इकाना_स्टेडियम में डीसीपी साउथ/ट्रैफिक/आईएनटी के साथ ड्यूटी पर लगे राजपत्रित/अराजपत्रित अधि०/कर्म० गण को ब्रीफ कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

दिलजीत दोसांझ ने कहा शुक्रिया यूपी
वहीं ज्वाइंट सीपी लखनऊ की पोस्ट को रिपोस्ट कर दिलजीत दोसांझ ने लिखा है-बहुत-बहुत धन्यवाद। सब से अच्छा अरेंजमेंट उत्तर प्रदेश में मिला। मैं फैन हो गया हूं। बहुत आदरणीय मेजबान।

यूपी पुलिस ने दिलजीत दोसांझ के लिए लिखी ऐसी बात
इसके बाद दिलजीत दोसांझ की पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए यूपी पुलिस ने सिंगर के गानों का जिक्र करते हुए एक पोस्ट किया है। यूपी पुलिस ने अनोखे अंदाज में लिखा है- डू यू नो दिलजीत दोसांझ जी, आपकी तारीफ सुनकर यूपी पुलिस का दिल '5 तारा' जैसा हो गया है। लखनऊ में आपका शो 'बॉर्न टू शाइन' पल था, और अब पूरा शहर आपका 'लवर' बन गया है। हमेशा ऐसे ही आते रहिए, 'प्रॉपर पटोला' वाइब्स के साथ।

स्टेज पर फिसल गए थे दिलजीत दोसांझ
हाल ही में दिलजीत दोसांझ का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि स्टेज पर परफॉर्म करते वक्त उनका पैर फिसल गया था और वह अचानक गिर पड़े थे। इसके बाद सिंगर ने खड़े होकर ऑर्गेनाइजर से कहा था- आप लोग जो ये फायर छोड़ते हो, मत छोड़ो। इससे तेल आता है यहां तक। हालांकि दिलजीत को इस दौरान कोई चोट नहीं आई है और उन्होंने अपने फैंस को कहा है कि वो ठीक हैं और इसके बाद उन्होंने दोबारा परफॉर्म करना शुरू कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+