अमिताभ बच्चन और रेखा के बारे ये क्या बोल गए टाइगर श्रॉफ, करण जौहर का खुला रह गया मुंह

क्विज राउंड में टाइगर श्रॉफ ने सदाबहार एक्ट्रेस रेखा और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बारे में कुछ ऐसा कह दिया कि करण जौहर का मुंह खुला का खुला रह गया।

मुंबई, 1 सितंबरः फिल्म मेकर करण जौहर का रिएलिटी चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 7' में इस बार मेहमान बनकर बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस कृति सेनन पहुंची थीं। दोनों ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुडे कई अहम खुलासे किए। शो के होस्ट करण जौहर भी कृति और टाइगर से कई तरह के अजीबोगरीब पर्सनल सवाल पूछते नजर आए। वहीं कृति और टाइगर ने करण जौहर के सभी सावलों का मजेदार जवाब भी दिया। इस बीच क्विज राउंड में टाइगर ने सदाबहार एक्ट्रेस रेखा और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बारे में कुछ ऐसा कह दिया कि करण जौहर का मुंह खुला का खुला रह गया।

टाइगर ने दिया गलत जवाब

टाइगर ने दिया गलत जवाब

करण जौहर के रिएलिटी चैट शो में मेहमान बनकर पहुंचे टाइगर श्रॉफ ने बिग बी और रेखा को लेकर ऐसी बात कही कि वहां मौजूद करण जौहर और कृति सेनन हैरान हो गए। हालांकि करण के रिऐक्शन को देखकर टाइगर को इस बात का एहसास हो गया कि वह कुछ गलत बोल गए हैं। इसके बाद करण ने उन्हें सही जवाब बताया।

टाइगर के जवाब से चौंक गए करण

क्विज राउंड में टाइगर श्रॉफ अमिताभ बच्चन से जुड़े सवाल पर फंस गए थे। उनसे पूछा गया था- किसी ऐसे एक्टर का नाम बताइए जिसने अमिताभ बच्चन की मां और लवर दोनों का रोल निभाया हो। कृति सेनन ने इस पर कहा- मैं बहुत श्योर नहीं हूं लेकिन टाइगर ने बजर दबाया और बोले- रेखा मैम? यह सुनकर करण जौहर हैरान हो गए और बोले- क्या कह रहे हैं आप।

करण ने उड़ाया टाइगर का मजाक

इसके बाद करण जौहर ने अपना सीना पकड़ा और बोले, नहीं...ऐसा नहीं हो सकता और जोर जोर से हंसने लगे। इसके बाद करण ने टाइगर को बताया- रेखा जी ने कभी अमिताभ बच्चन की मां का रोल प्ले नहीं किया है। वहीदा रहमान ने उनकी मां और प्रेमिका का रोल प्ले किया था। इसके अलावा राखी गुलजार और शर्मिला टैगोर भी बिग बी की मां और प्रेमिका दोनों का रोल निभा चुकी हैं। इस पर टाइगर बोले- मैं ये सोच ही रहा था। करण ने उनका मजाक उड़ाया, अच्छा, तुम ये सोच रहे थे।

करण ने ऐसे बताया सही जवाब

करण ने ऐसे बताया सही जवाब

आपको बता दें कि एक्ट्रेस वहीदा रहमान ने फिल्म 'कभी-कभी' में अमिताभ बच्चन की प्रेमिका का रोल निभाया है। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'नमक हलाल' और 'त्रिशूल' में उनकी मां का रोल निभाया है। वहीं एक्ट्रेस राखी गुलजार फिल्म 'कभी-कभी', 'एक रिश्ता', 'त्रिशूल', 'काला पत्थर', 'बरसात की एक रात', 'कसमें वादे' में अमिताभ बच्चन की प्रेमिका बन चुकी हैं जबकि वह 'शक्ति' और 'लावारिस' जैसी फिल्मों में बिग बी की मां बनी थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने 'बेशरम', 'एकलव्य', 'फरार', 'विरुद्ध' जैसी फिल्मों में अमिताभ बच्चन की प्रेमिका का रोल निभाया है और फिल्म 'देश प्रेमी' में वह उनकी मां बनी थीं।

कृति ने बताई अपनी सच्चाई

कृति ने बताई अपनी सच्चाई

जब शो में करण जौहर ने कृति सेनन से कहा कि उन्होंने एक पार्टी में आदित्य रॉय कपूर और उन्हें एक साथ एक कॉर्नर में कोजी होते देखा था, तो कृति ने भी आदित्य कपूर के बारे में कई बातें बताईं। कृति सेनन ने कहा- मैं पार्टी में एक कोने में कडलिंग नहीं करने जा सकती और आप यह जानते हैं। लेकिन हां, हम बात कर रहे थे और वह एक मजेदार लड़का है। वह बहुत अच्छा लड़का है। मुझे लगता है कि हम एक साथ अच्छे दिखते हैं। इस बात को सुनने के बाद टाइगर श्रॉफ और करण जौहर हंसने लगते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+