हनीमून पर पत्नी सायरा बानो को कमरे में अकेला छोड़ क्या कर रहे थे एआर रहमान? सामने आया उस रात का सच
AR Rahman Honeymoon: फेमस म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने 29 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की है। ऑस्कर विजेता संगीतकार और उनकी पत्नी सायरा ने गत 19 नवंबर 2024 की रात को अपनी वकील वंदना शाह द्वारा जारी एक संयुक्त बयान में इस खबर की पुष्टि की है।
एआर रहमान और सायरा बानो की शादी
एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो की शादी साल 1995 में हुई थी। ये एक अरेंज मैरिज थी। उनकी मां जो दुल्हन की तलाश कर रही थीं, ने पहले सायरा की छोटी बहन मेहर के बारे में सोचा था, लेकिन जब वह सायरा से मिलीं, तो उन्हें लगा कि वह उनके बेटे के लिए सही विकल्प हैं।

एआर रहमान के म्यूजिक की फैन थीं सायरा
सायरा बानो पहले से ही एआर रहमान के म्यूजिक की फैन थीं और वहीं से उनका रिश्ता और मजबूत हुआ था। कपल के बीच गहरी समझ और आपसी सम्मान था। एआर रहमान ने पहले बताया था कि कैसे उन्होंने अपनी शादी के लिए पहले से ही सबकुछ तय कर लिया था ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि वह जो कर रहे हैं सही कर रहे हैं।
एक्टर रहमान ने सुनाया हनीमून का किस्सा
ऐसे में एआर रहमान और सायरा बानो का तलाक सिंगर के सभी फैंस के लिए एक बड़ा झटका था। कुछ समय पहले बॉलीवुड एक्टर रहमान, जो शादी के जरिए एआर रहमान से जुड़े हैं, ने एक मजेदार कहानी शेयर की है। उन्होंने बताया कि वह और एआर रहमान कितने अलग हैं।
एआर रहमान आध्यात्मिक व्यक्ति हैं
एक्टर रहमान ने मजाक में कहा था कि वह एआर रहमान से ज्यादा मिलनसार हैं। एआर रहमान बहुत समर्पित और आध्यात्मिक व्यक्ति हैं। उन्होंने एआर रहमान के हनीमून को लेकर एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया है। एक्टर ने कहा कि हनी मून पर एआर रहमान अपनी पत्नी के साथ समय बिताने के बजाय देर रात दूसरे कमरे में अपनी वीणा को लेकर प्रैकेटिस कर रहे थे।
हनीमून पर पत्नी को कमरे में छोड़ क्या कर रहे थे सिंगर?
सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में अभिनेता रहमान ने कहा था- मुझे याद है, जब उनकी शादी हुई थी, तो वो मेरी भाभी को हनीमून के लिए एक हिल स्टेशन पर ले गए थे। मैंने उस रात उन्हें फोन किया, उस समय रात के 1 बज रहे थे। भाभी ने फोन उठाया। मैंने पूछा- रहमान कहां हैं। उन्होंने कहा- मुझे नहीं पता। मैं तो सो गई थी। वो दूसरे कमरे में वीणा का अभ्यास कर रहे हैं। वह कुछ रचना कर रहे हैं। वो ऐसे ही इंसान हैं।
एआर रहमान ने तलाक पर दिया रिएक्शन
गत 19 नवंबर 2024 की रात को एआर रहमान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। एआर रहमान ने अपने पोस्ट में लिखा था- हमें उम्मीद थी कि हम 30 साल पूरे कर लेंगे, लेकिन ऐसा लगता है कि सभी चीजों का एक अनसीन एंड होता है। टूटे हुए दिलों के वजन से भगवान का सिंहासन भी कांप सकता है।
'आपकी काइंडनेस और हमारी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करें'
एआर रहमन ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा था- फिर भी, इस बिखराव में, हम अर्थ तलाशते हैं, भले ही टुकड़ों को फिर से अपनी जगह न मिले। हमारे दोस्तों को आपकी काइंडनेस और हमारी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करने के लिए शुक्रिया। हम मुश्किल समय से गुजर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications