Weekend Ka Vaar Update: सलमान खान ने निकाली मालती चाहर की होशियारी, फरहाना बोलीं- 'इसने अपनी असलियत'
Salman Khan Weekend Ka Vaar Update: 'बिग बॉस 19' का घर इन दिनों पूरी तरह से एक रणभूमि में तब्दील हो चुका है। जहां हर कंटेस्टेंट अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है, वहीं दर्शकों की उत्सुकता भी अपने चरम पर है। इस बदले हुए माहौल की बड़ी वजह है क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर की वाइल्ड कार्ड एंट्री।

घरवालों ने की खुलकर आलोचना
तान्या मित्तल ने साफ कहा, "पूरा ही रेड फ्लैग है।" वहीं बसीर ने मालती पर आरोप लगाया कि वे हमेशा बहाने ढूंढती हैं। फरहाना भट्ट ने भी कहा, "मालती सिर्फ झगड़ों के बहाने ढूंढती हैं।" इसके बाद सलमान ने मालती से मजाकिया अंदाज में पूछा, "आपने घर में आने से पहले अपना हाथ पढ़ा था?" इस पर मालती का चेहरा देखने लायक था।
ग्रुप पॉलिटिक्स पर भी हुई चर्चा
एक अन्य प्रोमो में सलमान ने मालती से घर में चल रही ग्रुपबाज़ी पर सवाल किया। मालती ने बताया कि पहले से ही दो ग्रुप्स बने हुए हैं। इस पर सलमान ने कहा कि तीसरा ग्रुप भी बनने वाला था। तुरंत ही फरहाना ने तंज कसते हुए कहा, "बनते-बनते रह गया।" जब सलमान ने इसकी वजह पूछी तो फरहाना बोलीं, "इसने अपनी असलियत दिखा दी।"
'वीकेंड का वार' बना हॉट टॉपिक
सलमान खान की फटकार और घरवालों के खुलासों के चलते यह 'वीकेंड का वार' बेहद दिलचस्प और ड्रामा से भरपूर होने वाला है। दर्शकों को भी मालती चाहर के असली चेहरे और घर के नए समीकरण देखने को मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications