Karishma Tanna की शुरू हुई शादी की रस्‍में, हल्‍दी सेरेमनी में दुल्‍हे वरुण को छेड़ती आईं नजर, देखें वीडियो

नई दिल्‍ली, 03 फरवरी। टेलीविजन अभिनेत्री करिश्मा तन्ना 5 फरवरी को अपने प्रेमी वरुण बंगेरा से शादी करने जा रही है। इस जोड़े के लिए शादी के फंगषन पहले ही शुरू हो चुके हैं, जिसकी शुरुआत गुरुवार 3 फरवरी को 'हल्दी' सेरेमनी से हो चुकी है। हल्‍दी सेरेमनी की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और एक्‍ट्रेस के फैंस उन्‍हें जमकर बधाई दे रहे हैं।

हल्‍दी सेरेमनी में दुल्‍हें वरुण को छेड़ती नजर आईं

हल्‍दी सेरेमनी में दुल्‍हें वरुण को छेड़ती नजर आईं

करिश्मा तन्ना ने अपनी कुछ तस्वीरें और कुछ इंस्टाग्राम हैंडल द्वारा शेयर की हैं। जिसमें करिश्मा और उनके मंगेतर वरुण ने सफेद ड्रेस में नजर आ रहे हैं। इस मौके पर करिश्मा ने पलाज़ो पैंट, स्लीवलेस टॉप और दुपट्टा पहना हुआ है। फ्लोरल एक्सेसरीज से लुक को कंप्लीट किया गया था। हल्दी सेरेमनी के वीडियो में करिश्मा भी वरुण के बालों को ठीक करने के बहाने स्‍पाइक्‍स बनाती नजर आ रही हैं। जबकि उनका चेहरा हल्दी से पूरा पुता हुआ है।

सोने की कढ़ाई वाली गुलाबी कांजीवरम साड़ी में करेंगी ससुराल में प्रवेश

सोने की कढ़ाई वाली गुलाबी कांजीवरम साड़ी में करेंगी ससुराल में प्रवेश

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की शादी की तैयारी के बारे में बात करते हुए, उनके एक दोस्त ने पहले बीटी को बताया था, "करिश्मा काफी समय से अपनी शादी की तैयारी कर रही थीं। वह अपने होने वाले पति और अपने ससुराल वालों के लिए कुछ खास करना चाहती है। इसलिए उसने सोने की कढ़ाई वाली गुलाबी कांजीवरम साड़ी चुनी है और लुक को पूरा करने के लिए ट्रेडिशनल साउथ इंडियन आभूषण भी खरीदे हैं। अपने नए घर में प्रवेश करने के बाद वह अपनी बिदाई के बाद साड़ी पहनेगी। शादी गुजराती और दक्षिण भारतीय कल्‍चर के अनुसार होगी।

करिश्‍मा की वरुण की लव स्‍टोरी

करिश्मा और वरुण एक ह्यूज इंडियन मैरिज फंग्शन करना चाहते थे, लेकिन वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए, उनकी अतिथि सूची में केवल 50 लोग शामिल हैं। हालांकि, इससे होने वाले वर-वधू के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। करीब डेढ़ साल पहले करिश्मा और वरुण एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मिले थे। उन्होंने इसक बाद डेटिंग शुरू कर दी। 12 नवंबर, 2021 को दोनों ने सगाई की थी और शनिवार, 5 फरवरी को शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+