अंकिता-विक्की के सगाई में बजा सुशांत सिंह की फिल्म का गाना, याद आया 'पवित्र रिश्ता'

मुंबई, 13 नवंबर। शादियों का सीजन चरम स्तर पर है ,टीवी-बॉलीवुड का चर्चित चेहरा अंकिता लोखंडे भी इस सीजन में 14 दिसंबर को अपने चार साल के रिलेशनशिप पर शादी की मुहर लगाने जा रही हैं। जी हां, अंकिता अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ सात फेरे लेने को पूरी तरह से तैयार हैं। शादी की रस्में जोर-शोर से दोनों के घर में चालू हैं, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही हैं। रविवार को अंकिता ने धूम-धाम से विक्की संग सगाई कर लाी, जिसका वीडियो भी इस वक्त सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

याद आया 'पवित्र रिश्ता'

याद आया 'पवित्र रिश्ता'

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की इस सगाई में एक बेहद ही खास बात भी देखने को मिली, जिसने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के मन में एक नया सवाल पैदा कर दिया है? दरअसल जिस वक्त अंकिता-विक्की ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई, उस वक्त बैकग्राउंड म्यूजिक में सुशांत की ही फिल्म 'राब्ता' का रोमांटिक गाना 'कुछ तो है तुझसे राब्ता...' बजाया गया, जिसे सुनने के बाद सुशांत के फैंस सवाल कर रहे हैं कि आखिर अंकिता ने ये गाना ही क्यों चुना? जबकि इतने सारे रोमांटिक गाने हैं तो फिर अंकिता को ये गाना चुनने की क्या जरूरत थी? क्या है इसके पीछे का कारण?

दोनों लिवइन पार्नटर भी थे...

दोनों लिवइन पार्नटर भी थे...

मालूम हो कि विक्की के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले अंकिता और सुशांत सिंह रिलेशनशिप में थे, दोनों का रिश्ता करीब आठ साल चला था, दोनों लिवइन पार्नटर भी थे। सुशांत ने अंकिता को नेशनल टीवी पर प्रपोज किया था। दोनों की गिनती टीवी के सबसे हॉट कपल में होती थी। दोनों ने ही साथ में 'पवित्र रिश्ता' शो में काम किया था और इस शो के दौरान ही दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। हर कोई ये ही सोचता था कि दोनों शादी करके बहुत जल्द सेटैल होंगे लेकिन हुआ वो जो किसी ने नहीं सोचा था।

क्यों हुआ ब्रेक-अप, आज तक नहीं पता..

क्यों हुआ ब्रेक-अप, आज तक नहीं पता..

सुशांत-अंकिता अलग हो गए। दोनों के ब्रेकअप की खबर काफी दिनों तक सुर्खियां बनी थीं लेकिन दोनों के रिश्ता क्यों टूटा? आज तक किसी को नहीं पता। इसके बाद दोनों की राहें अलग-अलग हो गए। सुशांत अपनी जिंदगी में काफी आगे निकल गए और अंकिता अपने करियर के संघर्षों में बिजी हो गईं। सुशांत की जिंदगी में अंकिता के बाद कई लड़कियां आईं लेकिन उनकी सबसे गहरी दोस्ती रिया चक्रवर्ती से हुई तो वहीं अंकिता की लाइफ में विक्की जैन की एंट्री हुई और अंकिता ने भी मूवऑन कर लिया लेकिन इसी बीच वो घटित हुआ जिसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की थी।

अंकिता ने सुशांत के परिवार वालों का साथ दिया

अंकिता ने सुशांत के परिवार वालों का साथ दिया

सुशांत सिंह राजपूत अपने फ्लैट में मृत पाए गए और इसके बाद एक बार फिर से अंकिता-सुशांत के रिश्ते की बातें होने लगीं। उस मुश्किल घड़ी में जिस तरह से अंकिता ने सुशांत के परिवार वालों का साथ दिया और उनके साथ खड़ी रहीं, उसने ये जरूर जता दिया कि अंकिता, सुशांत और उनके परिवार वालों की लाइफ में क्या अहमियत रखती थीं?

विक्की ने दिया अंकिता का पूरा साथ

उस वक्त अंकिता का साथ जिस तरह से विक्की जैन ने दिया, वो भी तारीफ के काबिल है। मालूम हो कि विक्की जैन, बिलासपुर के एक बिजनेसमैन फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। उनका शो-बिजनेस से कोई लेना-देना नहीं है, इसलिए सबको लगता है कि हो सकता है कि अंकिता, शादी के बाद काम छोड़ देंगी, फिलहाल अभी तक अंकिता ने कुछ साफ नहीं किया है, देखते हैं वो क्या कदम उठाती हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+