Watch Video: ऑस्कर ने अपने Youtube चैनल पर पोस्ट की फिल्म 'जय भीम', बारीकी से समझाए एक-एक सीन
साल 2021 मे अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई फिल्म जय भीम एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इस फिल्म के कुछ मिनट के वीडियो को ऑस्कर ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है।
मुंबई,18 जनवरी: साल 2021 मे अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई फिल्म जय भीम एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इस फिल्म के कुछ मिनट के वीडियो को ऑस्कर ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है। जिसके बाद एक बार फिर से सोशल मीडिया पर जय भीम की सुर्खियों में आ गई है।

बारीकी से समझाया एक एक सीन
ऑस्कर के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए 12 मिनट के वीडियो में फिल्म जय भीम के डायरेक्टर टीजे ज्ञानवेल ने एक एक सीन को काफी बारीकी से समझा रहे हैं। डायरेक्टर ने कहा कि फिल्म की शुरुआत में जो आपने देखा वहीं असली थीम। फिल्म साफ साफ बता रही है कि ताकतवर लोग कैसे गरीब लोगों को कुचल देते हैं इसमें प्रशासन भी उनकी काफी मदद करता है।
सूर्या ने निभाया है वकील चंद्रू का किरदार
फिल्म जय भीम में जिस चंद्रू नाम के वकील को दिखाया गया है उसका किरदार तमिल अभिनेता सूर्या ने निभाया है। चंद्रू के हर डायलॉग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हालांकि सूर्या को इस फिल्म के बाद थोड़ी परेशानी का सामना भी करना पड़ा था, क्योंकि उन्हें धमकी भरे फोन आने लगे थे। पीएमके जिला सचिव पलानीसामी ने अभिनेता पर हमला करने वाले को 1 लाख रुपये के इनाम की घोषणा तक कर दी थी। जिसके बाद चेन्नई केटी नगर में अभिनेता सूर्या के आवास पर पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई थी।
IMDb पर मिली है 9.3 की रेटिंग
नवंबर में अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई इस फिल्म जय भीम को IMDb पर भारतीय सिनेमा की फिल्मों में सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है। इस फिल्म को IMDb पर यूजर्स ने दिलखोलकर रेटिंग दी है जिसके बाद जय भीम की रेटिंग 9.3 तक पहुंच गई है। बता दें कि दर्शकों को यह फिल्म इतनी पसंद आई थी कि इसने महज 10 दिन के अंदर IMDb पर सारी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त कर लिया था।
यह भी पढ़ें: सोनू सूद से महिला ने मांगी ऐसी मदद एक्टर को नहीं हो रहा यकीन, बोले- ये भी करवाइएगा कभी सोचा नहीं था












Click it and Unblock the Notifications