Watch Video: 'बिग बॉस 16' के स्टार शिव ठाकरे के बॉडीगार्ड्स ने महिलाओं को मारा धक्का, हुई ऐसी घटना
Shiv Thakare Mobbed: वीडियो में देखा जा सकता है कि शिव को उनके बॉडीगार्ड्स कार्यक्रम स्थल से बाहर ले जा रहे थे तभी फैंस ने सेल्फी लेने के लिए और उनसे हाथ मिलाने की उम्मीद में उनका रास्ता रोकना शुरू कर दिया था।

Shiv Thakare Mobbed: इसमें कोई शक नहीं है कि शिव ठाकरे टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' के सबसे फेमस कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। शिव ठाकरे बिग बॉस 16 में रनर अप हुए थे। हालांकि शो खत्म होने के बाद शिव ठाकरे की लोकप्रियता में केवल बढ़ोतरी ही देखी गई है। उनकी लोकप्रियता का सबूत हाल ही में एक प्रोग्राम में देखा गया था। इस प्रोग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि शिव ठाकरे प्रोग्राम में मौजूद उनके फैंस से घिरे हुए थे और जल्द ही ये एक डरावनी भीड़ में बदल गया।
बॉडीगार्ड्स ने महिला फैंस को मारा धक्का
इस इवेंट में शिव ठाकरे ब्लैक टक्सीडो में हमेशा की तरह बहुत ही हैंडसम नजर आ रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि शिव को उनके बॉडीगार्ड्स कार्यक्रम स्थल से बाहर ले जा रहे थे तभी फैंस ने सेल्फी लेने के लिए और उनसे हाथ मिलाने की उम्मीद में उनका रास्ता रोकना शुरू कर दिया। वहीं इतने सारे फैंस को देखकर शिव ठाकरे के बॉडीगार्ड्स उन्हें घेरकर उनकी सुरक्षा करने लगे। लेकिन इस प्रक्रिया में कई पुरुष और महिला फैंस को बॉडीगार्ड्स द्वारा जबरन धक्का देते हुए देखा गया। देखें वीडियो-
शिव ठाकरे का वीडियो हो रहा है वायरल
आपको बता दें कि बिग बॉस 16 के एक्स कंटेस्टेंट शिव ठाकरे रिएलिटी शो के कारण आज घर घर में पहचाने जाने लगे हैं। हालांकि उन्हें इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों के दौरान कई तरह के संघर्षों से गुजरना पड़ा था। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए शिव ठाकरे ने बताया था कि शुरुआती दिनों में एक बार उन्हें ऑडिशन के लिए बुलाया गया था, लेकिन जब वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके साथ धोखा किया जा रहा है।
शिव ठाकरे ने बताई थी मसाज सेंटर वाली बात
शिव ठाकरे ने बताया था- मैं एक बार आराम नगर में एक ऑडिशन के लिए गया था। वहां मौजूद एक शख्स मुझे बाथरूम में ले गया और उसने कहा- यहां पर मसाज सेंटर है। मुझे ऑडिशन और मसाज सेंटर के बीच किसी तरह के संबंध होने के बारे में कुछ भी समझ नहीं आया। कास्टिंग काउच उस शख्स ने मुझसे कहा- एक बार आप आओ यहां ऑडिशन के बाद। आप तो वर्कआउट भी करते हो... । मैं ये सब बात सुनने के बाद वहां से चला गया, क्योंकि वह एक कास्टिंग डायरेक्टर थे और मैं कोई पंगा नहीं लेना चाहता था। शिव ठाकरे ने आगे कहा- मैं उससे कोई पंगा नहीं लेना चाहता था क्योंकि मैं कोई सलमान खान नहीं हूं। लेकिन मैंने महसूस किया कि जब कास्टिंग काउच की बात आती है तो पुरुषों और महिलाओं के बीच कोई भेदभाव नहीं होता है।












Click it and Unblock the Notifications