RRR पसंद नहीं आई तो KRK ने निकाली भड़ास, रिव्यू में दी गालियां, बाघ को बताया शेर
नई दिल्ली। दक्षिणी भारतीय फिल्म निर्माता एसएस राजामौली की फिल्म "आरआरआर" ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। यह फिल्म दुनियाभर में लगभग 10 हजार स्क्रीन्स पर दिखाई गई। इसका बजट 500 करोड़ रुपए से ज्यादा था, यह लागत RRR ने 5 दिन में ही वसूल ली। फिल्म हिंदी भाषी राज्यों में भी 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं, अमेरिका-ब्रिटेन-कनाड़ा से भी करोड़ों बटोर चुकी है।

एसएस राजामौली की "आरआरआर"
यह फिल्म दक्षिणी भारत के दर्शकों को उत्तर भारत की तुलना में ज्यादा पसंद आ रही है। फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट्स इसकी कई वजहें बता रहे हैं। एक फिल्म क्रिटिक केआरके, जो कि यूट्यूब पर अपने चैनल (Kamaal R Khan - KRK) से वीडियो-रिव्यू देते हैं, RRR को लेकर उन्होंने कई दफा भड़ास निकाली है। केआरके इस फिल्म से इतने ज्यादा खफा हुए कि माथा पीटने लगे।

RRR पर KRK ने निकाली भड़ास
केआरके किसी भी फिल्म के बारे में रिव्यू का 1 वीडियो बनाते थे, लेकिन जब RRR रिलीज हुई तो केआरके ने दो वीडियो बनाए, वह भी एक हफ्ते के अंतराल में। अपने इन दोनों वीडियो में केआरके आरआरआर के निर्माताओं पर जमकर भड़के। केआरके ने "राजामौली को 6 महीने की जेल होनी चाहिए" बात भी बोली। इसके अलावा उन्होंने अपने रिव्यू-वीडियो में एक के बाद एक गालियां बकी। हालांकि, उन्हें म्यूट भी कर दिया।

रिव्यू में दीं गालियां, कहा- रेंटिंग 0 देता हूं
RRR फिल्म को पसंद करने वाले क्रिटिक्स व दर्शकों को केआरके ने अपने पूरे वीडियो में निशाने पर रखा। इसके साथ ही केआरके ने RRR के निर्माताओं पर लोगों को मूर्ख बनाने का आरोप भी लगाया। केआरके ने फिल्म में दिखाए गए एक्टर जूनियर एनटीआर के बाघ से भिड़ने वाले सीन को लेकर जमकर भड़ास निकाली। केआरके ने उसे शेर का सीन बताया। इतना ही नहीं, केआरके ने कहा कि, जूनियर एनटीआर के डर से शेर की भी फ* जाती है और वहां से भाग जाता है। जबकि, फिल्म में दिखाया गया है कि, जूनियर एनटीआर बाघ को काबू करने की कोशिश कर रहा है।

बाघ वाले सीन को शेर का बताया
यह सीन इस फिल्म के ट्रेलर और ज्यादातर पोस्टर्स में नजर आ चुका है। इस सीन में जूनियर एनटीआर बाघ को इसलिए पकड़ते दिखाए गए हैं, ताकि वे उसे अंग्रेजों के खिलाफ इस्तेमाल कर सकें। आप देख सकते हैं कि, केआरके शेर से नहीं लड़ रहे और न ही कोई शेर वहां से भागा है।

क्या है इस फिल्म के सीन में?
सीन यह है कि, केआरके बाघ को अपने पीछे भगाकर लाते हैं, और फिर रस्सियों के सहारे उसे काबू करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications