War 2 OTT Release Date: ऋतिक रोशन की फिल्म इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम, रिलीज डेट भी आई सामने
War 2 OTT Release: ऋतिक रोशन की वॉर 2 सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने 4 दिनों में 170 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। सिनेमाघरों में फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी अच्छी देखने को मिल रही है। हालांकि अभी फिल्म को मंडे टेस्ट से गुजरना है। इसके बाद ही फिल्म की असल पॉपुलैरिटी पता चलेगी।
14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म का लोग ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे हैं। वो जानना चाहते हैं कि फिल्म ओटीटी पर कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इस रिपोर्ट में हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म वॉर 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म को ओटीटी पर आने में करीब 8 हफ्तों का समय लगेगा। थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्मों के लिए इतने दिनों का विंडो होता है। फिल्म अभी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। मेकर्स अभी भी इसे भुनाना चाहेंगे। ऐसे में फिल्म कुछ समय के लिए और लेट की जा सकती है। वॉर 2 के मेकर यशराज फिल्म्स है। जिसकी पिछली फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे। वॉर 2 के लिए भी मेकर्स इसी तरह का कुछ प्लान कर सकते हैं। हालांकि अभी तक ऑफिशियल नहीं हुआ है कि वॉर 2 किस प्लेटफॉर्म पर आएगी।
सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, 'वॉर 2' चौथे दिन 31 रोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, तीसरे दिन 33 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 56.50 करोड़ रुपये और पहले दिन 51.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 173.60 करोड़ रुपये पहुंच गया है। चौथे दिन यानी रविवार को ऑक्यूपेंसी 33.09% रही।
'वॉर 2' में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का निर्माण ₹400 करोड़ के भारी-भरकम बजट में हुआ है। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर को कास्ट किया। इसके जरिए वो नॉर्थ और साउथ दोनों ही इंडस्ट्री के दर्शकों को साधना चाहते हैं। हालांकि इस मामले में मेकर्स का क्या प्लान बहुत सक्सेसफुल होता नजर नहीं दिख रहा है। इस फिल्म को भी ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications