ऋतिक रोशन की War 2 के मेकर्स ने एक सीन में खर्चे 25 करोड़ रुपए, 100 घंटे तक चला शूट
War 2: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अपनी अपकमिंग फिल्म वॉर 2 की शूटिंग में जुटे हुए हैं। ये यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। मेकर्स अपनी फिल्म में कई तरह के एक्सपैरीमेंट भी कर रहे हैं। जैसे हीरोज का क्रॉसओवर। मेकर्स की वॉर 2 को ग्रैंड और मैसिव बनाने की प्लानिंग है। इसके लिए वो कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
वॉर 2 के लिए उन्होंने अपना बजट भी बढ़ाया हुआ है। ये एक एक्शन फिल्म है, इसके एक-एक सीन में मेकर्स करोड़ों रुपए खर्च कर रहे हैं। वो इसलिए ताकि ये सीक्वेंस और भी भव्य लगें। फिल्म की शूटिंग पिछले साल अप्रैल में शुरू हुई थी।

दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट में बताया गया कि दिसंबर के महीने में फिल्म हीरो ऋतिक रोशन और विलन जूनियर एनटीआर का फेस ऑफ सीन शूट किया गया। जिसमें फाइट सीक्वेंस भी शामिल हैं। सिर्फ उस सीन की शूटिंग के लिए मेकर्स ने एक हफ्ते लिए हैं। घंटों की लिहाज से मेकर्स ने 100 घंटे इस पर लगाए हैं। इसमें कई बाइक स्टंटर भी दिखाई देंगे। इस सीन के लिए एक अलग से सेट तैयार किया गया था। इस पूरे सीक्वेंस को फिल्माने में 25 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।
फिल्म में विलन के लिए जूनियर एनटीआर पहली पसंद नहीं थे। मेकर्स ने पहले राम चरण, महेश बाबू और अल्लू अर्जुन पर भी विचार किया था। लेकिन जिस तरह पैन इंडिया फॉलोइंग जूनियर एनटीआर की है, वैसी इन एक्टर्स की नहीं है। इसके अलावा उनकी हिंदी भी बाकियों के मुकाबले अच्छी है। इसलिए मेकर्स ने उन्हें फिल्म में कास्ट किया। बता दें, वॉर 2 में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी भी हैं। वहीं, इसमें पठान के विलन जिम यानी जॉन अब्राहम के क्रॉसओवर होने की भी खबरें हैं। फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। ये उनकी पहली एक्शन फिल्म भी है। फिलहाल मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट 14 अगस्त रखी है।












Click it and Unblock the Notifications