War 2: आ गया ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' का रिव्यू, जानिए कैसी है फिल्म
War 2 Review: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अभिनीत फिल्म 'वॉर 2' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज है। क्योंकि लंबे समय से फैंस इसका इंतजार कर रहे थे। साथ ही ऋतिक भी एक बड़े अंतराल के बाद फिल्म में नजर आने वाले हैं। रिलजी के पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग से अच्छे पैसे छाप लिए हैं।
इन सबके बीच वॉर 2 के फैंस जानना चाह रहे हैं कि आखिर फिल्म कैसी है। ऐसे में इसका पहला रिव्यू सामने आ गया है। जिसे पढ़ने के बाद दर्शक और ज्यादा एक्साइटेड हो जाएंगे।

उनके पहले खुद को फिल्म क्रिटिक और ओवरसीज सेंसर बोर्ड का मेंबर बताने वाले उमैर संधू ने वॉर 2 को लेकर पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा, 'वॉर 2 का हिट होना तय है। इसमें दो हैंडसम हंक (ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर) की मैजिकल केमिस्ट्री और एक्शन शानदार है। फिल्म का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है इसका डांस, जूनियर एनटीआर ने हिंदी डेब्यू में पूरी लाइमलाइट खींच ली है। ऋतिक रोशन भी शानदार फॉर्म में हैं। फिल्म का क्लाइमैक्स, ट्विस्ट और सस्पेंस यूएसपी है। हालांकि फिल्म में कियारा आडवाणी सिर्फ ग्लैमर के लिए हैं। बीजीएम का डायरेक्शन अच्छा है। कहानी और स्क्रीनप्ल दोनों ही इंगेजिंग हैं। साथ ही उन्होने फिल्म को 4 स्टार दिए हैं। ये उमैर का रिव्यू है, oneindia Hindi इस रिव्यू की पुष्टि नहीं करता है। ख़ैर फिल्म कैसी है ये कुछ घंटों बाद पता ही चल जाएगा।
बता दें, फिल्म की एडवांस बुकिंग में भी अच्छी कमाई हुई है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार सुबह तक 'वॉर 2' के कुल 3,19,300 टिकट बिक चुके हैं। इसमें हिंदी 2D वर्जन के 1,75,673 टिकट शामिल हैं। इसके अलावा IMAX के 7,419, 4DX के 1,531, ICE के 425 और Dolby Cine के 65 टिकट बिके हैं। तेलुगु वर्जन में 1,27,344 टिकटों की बिक्री हुई है। तमिल में टिकटों की बिक्री सबसे कम रही। इसमें 6,843 टिकट बिके हैं। वहीं, रजनीकांत की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही अच्छी कमाई कर ली है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक अभी तक 24.64 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, ब्लॉक सीट्स की बात करें तो ये आंकड़ा 32.66 करोड़ रुपये पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications