बिग बॉस 18 में विवियन डिसेना को टक्कर देने आएगी यह हिरोइन! जानिए दोनों का क्या है कनेक्शन

Bigg bsos 18: होस्ट सलमान खान के शो 'बिग बॉस 18' को शुरू हो चुका है। घर के अंदर कंटेस्टेंट्स को 4 दिन हो गए हैं। सभी अपने अपने गेम खेलने शुरू कर दिया है। धीरे धीरे सभी अपने रंग भी दिखाने लग गए हैं। अब इस शो में जल्द ही वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री भी होने वाली है। इसके लिए कई सितारों के नाम सामने आ रहे हैं। इसमें कुच टीवी के सितारों के भी नाम हैं।

पहला नाम वाहबिज दोराबजी (Vahbiz Dorabjee) और करम राजपाल का नाम शामिल था। अब 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में वाइल्ड कार्ड एंट्री की बात पर वाहबिज ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। बता दें, वाहजिब एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होने प्यार की एक कहानी और बहू हमारी रजनीकांत जैसे शो में नज़र आ चुकी हैं। इसके अलावा वो बिग बॉस कंटेस्टेंट विवियन डिसेना की पूर्व पत्नी है। दोनों की शादी साल 2013 में हुई थी। हालांकि दोनों ने साल 2017 में डिवोर्स ले लिया था।

Vivian Dsena Ex-wife Vahbiz Dorabji

इस साल आने का मन नहीं
ख़ैर, वाहबिज दोराबजी (Vahbiz Dorabjee) ने 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में जाने की खबरों पर एक स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा, सभी को नमस्कार। कई जगह ऐसी रूमर्स (अफवाह) हैं कि मैं बिग बॉस 18 में नज़र आने वाली हूं। मैं बताना चाहती हूं कि मैं इस शो में नज़र नहीं आऊंगी। साथ ही बिग बॉस 18 में आने की मुझे कोई इच्छा है। मेरे पास जो चीजें हैं, मैं उनके साथ खुश हूं। मैं अपनी दिमाग की शांति भी नहीं खराब करना चाहती हूं। हां, आने वाले सीज़न में मैं भले ही इस शो का हिस्सा बन जाऊं। लेकिन इस साल मैं इस शो में नज़र नहीं आऊंगी। फिलहाल मैंने अपने नए सो दीवानियत की शूटिंग शुरू की है। यह जल्द ही स्टार प्लस पर आएगी।

अब इस बात से वाहबिज ने ये साफ कर दिया है कि वो शो में नज़र नहीं आएंगी। रिपोर्ट्स में इसकी वजह विवियन भी बताए जा रहे हैं। हालांकि इस बात पर कितनी सच्चाई है। ये तो वक्त ही बताएगा। साथ ही बिग बॉस की अपडेट्स के लिए पढ़ते रहिए (oneindia hindi) वनइंडिया हिंदी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+