सलमान खान की जान लेना चाहता है बिश्नोई गैंग, विवेक ओबेरॉय ने कह दी ऐसी बात, फैंस बोले-'दुश्मन का दुश्मन भाई'
Vivek Oberoi Praise Lawrence Gang: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को लगातार लॉरेंस गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। हाल ही में एक्टर के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या हो गई जिसके बाद सलमान खान की सुरक्षा को लेकर फैंस काफी चिंतित हैं।
सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच चल रहे विवाद के बीच, अभिनेता विवेक ओबेरॉय का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह बिश्नोई समुदाय की तारीफ कर रहे हैं। यह वीडियो पिछले साल फरवरी में दुबई के एक कार्यक्रम का है।

इस वायरल वीडियो में विवेक ओबेरॉय कहते हैं, "बिश्नोई समुदाय को गूगल पर ढूंढकर देखो। दुनिया में ऐसा कोई दृश्य नहीं मिलेगा। हर घर में, मेरे घर में भी, बच्चों को गाय का दूध दिया जाता है। पूरी दुनिया में एक ही समुदाय है - बिश्नोई समुदाय - जहां अगर एक हिरण की मां मर जाती है, तो बिश्नोई माताएं उसे अपनी गोद में ले लेती हैं और उसे अपने बच्चों की तरह दूध पिलाती हैं। ऐसा कहीं और नहीं मिलेगा।"
सोशल मीडिया पर विवेक ओबेरॉय का ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "दुश्मन का दुश्मन लॉरेंस का दोस्त।" एक अन्य ने लिखा, "वह अपना बदला ले रहा है।" एक ने कमेंट कर लिखा, "विवेक ओबेरॉय आग में घी डाल रहा है।"
बता दें कि, हाल ही में पूर्व महाराष्ट्र मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या हो गई। सिद्धिकी, जो सलमान खान के करीबी माने जाते थे, उन्हें पिछले हफ्ते मुंबई में तीन हमलावरों द्वारा गोली मारी गई थी। इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। जिसके बाद से सलमान खान को मुंबई पुलिस ने घर रहने की सलाह दी है। फिलहाल एक्टर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो, बाबा सिद्दीकी से पहले लॉरेंस गैंग के दो शूटर्स मुनव्वर फारूकी को मारने की फिराक में थे। उन्होंने कॉमेडियन का मुंबई से दिल्ली तक पीछा किया था लेकिन वह अपनी इस कोशिश में नाकामयाब रहे।
ये भी पढ़ें: Salman Khan की एक्स गर्लफ्रेंड ने बिग बॉस को क्यों बताया घटिया? शो में एंट्री लेने पर बोली ये बात












Click it and Unblock the Notifications